डिलीवरी के वक्त कटी पेट की 5 परतें! सी सेक्शन के बाद टूटा दिव्यांका त्रिपाठी का शरीर, बयां किया दर्द
Divyanka Tripathi On Physical Challenges After Delivery: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और अक्सर वह अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है और शादी के 10 साल बाद मां बनी है।

सी सेक्शन के बाद दिव्यांका को हुईं समस्याएं
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपना नया व्लॉग भी शेयर किया और इसमें उन्होंने बताया कि सी सेक्शन डिलीवरी के बाद में उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि "मुझे हल्की सी खांसी आ गई थी और इसने मेरी जान ही निकाल दी। ऐसा लग रहा था कि पेट में ब्लास्ट हो गया है। सी सेक्शन के बाद में बहुत सारी चीजें होती हैं।"
दिव्यांका ले इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "पहले आपका यूट्रस छोटा होता है। लेकिन जुड़वा बच्चों की प्रेगनेंसी के दौरान इसका 8 से 10 लीटर वॉल्यूम बढ़ जाता है। डिलीवरी के समय पेट की पांच परतें काटी जाती हैं। बेबी फ्लूड और प्लेसेंटा भी है जाता है।"
प्रेग्नेंट महिलाओं को दी दिव्यांका ने ये सलाह
अभिनेत्री ने आगे बताया कि "डिलीवरी के वक्त हमारी बॉडी पूरी तरीके से टूट जाती है और अब मुझे समझ आ रहा है कि घर के बड़े क्यों कहते थे कि इस समय जो भी खाओगी, वह पूरी जिंदगी काम आएगा। सभा महीने तक महिलाओं को आराम की भी सलाह दी जाती है। डिलीवरी के बाद में आपको अच्छी और हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। आप मुझे देखकर मत सोचो कि मैं 8 दिन में चलने फिरने लग गई क्योंकि सब की बॉडी अलग-अलग होती है।"
एक्ट्रेस को हुई वजन बढ़ने की टेंशन
दिव्यांका ने बताया कि "अगर आपका आराम करने का मन हो रहा है तो आराम करो। जब भी सोने का वक्त मिलता है तो सो जाओ। आराम करो और अच्छा खाओ। मम्मी मेरे लिए लड्डू भी बना रही है और मैंने खाने से मना कर दिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे टेंशन मेरे वजन बढ़ने की है। लेकिन डॉक्टर ने मुझे लड्डू खाने के लिए बोला है और इसीलिए मैं खाऊंगी।"


Click it and Unblock the Notifications