ब्रेकिंग न्यूज: हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर के साथ 5 सुपरस्टार्स का अपहरण !
ऐसा पहली बार हो रहा है जब टीवी के एक नहीं बल्कि कई स्टार्स का एक साथ अपहरण हो गया है। जी हां, ये बिल्कल सच है। इसकी जानकारी खुद इन सभी स्टार्स ने दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिना खान, एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ करिश्मा तन्ना,सुरभि ज्योति का भी अपहरण हो चुका है।
यह हम नहीं बल्कि इन सभी स्टार्स के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इन सभी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। सभी ने ब्लैक तस्वीर डालते हुए लिखा है कि मेरा अपहरण हो गया है।

इन सब में सबसे पहले दिव्यांका त्रिपाठी यानी कि ये है मोहब्बतें की इशिता ने अपने अपहरण होने का खुलासा किया है। वैसे आप सभी को घबराने की जरुरत नहीं है। इन सभी का अपहरण सच में नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही रील लाइफ में होने वाला है।
यह सब मिलकर एकता कपूर की वेब सीरीज अपहरण का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि यह सभी स्टार्स इस वेबसीरीज का हिस्सा हो सकते हैं।
आपको बता दें कि जल्द ही इस वेब सीरीज का पहला लुक सामने आने वाला है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका अरूणोदय सिंह निभा सकते हैं।
बहरहाल,यहां देखिए ये 7 वेब सीरीज जिसे आपने नहीं देखा तो मतलब कुछ नहीं देखा। जो कि Must Watch है..


Click it and Unblock the Notifications











