तलाक की खबरों के बीच बिगड़ी Divyanka Tripathi की तबियत, दर्द में शेयर की तस्वीर, बोलीं- मैं अब...

Divyanka Tripathi Diagnosed With Dengue

Divyanka Tripathi Diagnosed With Dengue: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अपनी खूबसूरती के अलावा वह अपनी एक्टिंग स्किल्स से भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस समय पति विवेक दहिया के साथ में उनके तलाक के अफवाहें उड़ रही हैं।

लेकिन हाल ही में विवेक दहिया ने इन तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया और इनको फेक बताया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब इसी बीच दिव्यंका त्रिपाठी ने एक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी करते हुए पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह बीमार है और उनको डेंगू हो गया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने थर्मामीटर के साथ में एक तस्वीर शेयर की है और इसमें उनको 102.3°F टेंपरेचर पर बुखार है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में शीशे के सामने बैठी हुई नजर आ रही है और अपने बाल सेट करवा रही है। इस दौरान उन्होंने बाथरोब पहन रखा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "जो लोग जानना चाह रहे थे... तो मुझे डेंगू हो गया है। मैं अब ठीक हो रही हूं।"

दिव्यांका त्रिपाठी की अगर हम शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि पति विवेक दहिया के साथ में इस समय उनके तलाक की अफवाहें काफी ज्यादा जोरों पर है। लेकिन हाल ही में विवेक दहिया ने खुद इन पर रिएक्ट किया है और इन सभी खबरों को फेक बताया है। विवेक ने कहा कि "मैंने और दिव्यंका ने आइसक्रीम खाते हुए यह खबर पढ़ी और हम हंसने लग गए थे। अगर यह थोड़ा लंबा चलता तो हम पॉपकॉर्न भी खा लेते।"

More from Filmibeat

Read more about: divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X