41 की उम्र में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, बोलीं- हमने खुशियां मांगी, भगवान ने दोगुनी दे दीं
Divyanka Tripathi Twin Baby Boys: टीवी की ईशी मां यानि के दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ में अब मां बन गई हैं। उससे भी अच्छी खबर ये है कि दिव्यांका ने एक नहीं बल्कि जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मां और बच्चे तीनों स्वस्थ्य हैं। इस खबर से उनके परिवार खासकर पति विवेक दहिया सबसे ज्यादा खुश हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटे
विवेक दहिया और दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट करते हुए लाइफ की ये सबसे बड़ी गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में दो बच्चों का पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, "हमने खुशियां मांगी.. भगवान ने कहा, दोगुनी लो। जुड़वा बेटो का आशीर्वाद मिला है।"
करण-अर्जुन आ गए
इस पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक दहिया ने कैप्शन में लिखा, "इंतजार खत्म हो चुका है... हमारे बेटे अब आ चुके हैं और जिंदगी उससे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है जितना कि हमने सोचा था। मेरे करण अर्जुन आ गए! आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए जैसा कि मैं और दिव अब लाइफ से सबसे शानदार चैप्टर पेरेंटहुड की शुरूआत कर रहे हैं।"
बधाईयों और शुभकामनाओं की भरमार
दिव्यांका और विवेक दहिया के इस पोस्ट पर फैंस-सेलेब्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं, और वो कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना ने भी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वो भी जल्द मां बनने वाली हैं। वहीं, अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने भी दिव्यांका और विवेक को बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications