..................... Divyanka Tripathi Dahiya will soon be seen in the show Swayamvar-Mika Di Voti।स्टार भारत द्वारा प्रसारित 'स्वयंवर-मीका दी वोटी 'शो में टीवी के दुनिया की संस्कारी बहु दिव्यांका त्रिपाठी दहिया करेंगी प्रवेश, मीका सिंह की दुल्हन प्रतियोगियों को देंगी कई जरुरी टिप्स! - Hindi Filmibeat

'स्वयंवर-मीका दी वोटी: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की एंट्री, मिलेगी बहू बनने की ट्रेनिंग, खास जिम्मेदारी

By Filmibeat Desk

स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' की शुरुआत धमाकेदारर हो रही है। शो में मीका सिंह और उनकी जीवनसंगिनी बनने आई 12 प्रतियोगीयों की एंट्री देखकर टीवी पर दिलचस्प तरीके मीका सिंह की शादी देखने के लिए फैंस तैयार हैं। बाकी के कंटेस्टेंट को बहू बनने का गुण सीखाने के लिए टीवी की लोकप्रिय बहू दिव्यांका त्रिपाठी की एंट्री शो में होने जा रही है। शो में जिनकी एंट्री और दुल्हन प्रतियोगीयों के साथ उनकी बातचीत का गवाह बनना दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होने वाला है।

अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अब टीवी इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा बन चुकी हैं। इतना ही नहीं अपने कई हिट शोज़ से वे अब दर्शकों की फेवरेट संस्कारी बहू बन चुकी हैं। इस लिहाज से एक अच्छी बहू के टिप्स देने 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के सेट पर पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी बहुत उत्साहित हैं

Recommended Video

Mika Di Vohti: अपने Life partner की तलाश में निकले Mika Singh, Kapil Sharma ने किया Emotional

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि मैं स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुश हूं! क्योंकि स्वयंवर का कॉन्सेप्ट अपने आप में काफी रोमांचक है और शादियों को कौन पसंद नहीं करता? खासकर तब जब हम एक भव्य भारतीय शादी के बारे में बात कर रहे हैं। मैं यहां मीका की वोटी की तलाश में उनकी कुछ उलझने कम करने आई हूं और लड़कियों को कुछ स्पेशल टास्क देने वाली हूं। ताकि मीका को निर्णय लेने में आसानी हो और वे लड़कियों को बेहतर तरीके से जान और समझ सकें। मैं चाहती हूं कि वे अपनी होने वाली वोटी को पूरी समझदारी से चुनें। ताकि वे एक साथ जीवन भर खुश रहें।"

उन्होंने आगे कहा कि मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि प्यार और शादी के मामलों में आपको अपने दिल और दिमाग दोनों का इस्तेमाल करके सोचना चाहिए। इसके अलावा, यह रिश्ता बहुत त्याग, एडजस्टमेंट, लचीलेपन की मांग करता है। इसलिए, यदि आप अपने आप को पूरी तरह से दूसरे व्यक्ति के लिए समर्पित करने के इच्छुक हैं और दूसरा व्यक्ति भी ऐसा करने को तैयार है, तो उनकी जोड़ी एकदम सटीक बैठेगी!"

स्टार भारत द्वारा प्रस्तुत और एसओएल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को शो में मीका की दुल्हनों के साथ देखना दर्शकों के लिए बहुत दिसचस्प होगा जो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे प्रसारित होगा !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X