..................... Divyanka Tripathi Dahiya Honey Singh Shivangi Joshi Jennifer Winget Ranvijay Singh these stars rejected bigg boss show - Hindi Filmibeat

बिग बॉस का नाम सुनते ही हाथ जोड़ लेते हैं ये सेलेब्स, एक तो 7 बार कर चुका है ऑफर रिजेक्ट

Divyanka Tripathi Dahiya

सलमान खान का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' जल्दी ही टेलीविजन पर धमाल मचाने के लिए आने वाला है। इस शो के लिए एक बार फिर से कई सारे सितारों को अप्रोच किया जाने वाला है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर शिवांगी जोशी तक का नाम शामिल किया गया है। लेकिन आज हम आपको ऐसे कई सारे सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बिग बॉस का ऑफर बार-बार ठुकरा दिया। यहां तक की बिग बॉस के मेकर्स ने सितारों को करोड़ों रुपए ऑफर किया और इसके बावजूद उन्होंने साफ इस शो में आने के लिए मना कर दिया। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह सितारे...

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री में शुमार है। इतना ही नहीं उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी काफी धमाल मचाया। खबरों के अनुसार उन्हें कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस में भी ऑफर किया गया है। लेकिन उन्होंने इस शो के लिए बार-बार मना कर दिया।

हनी सिंह

हनी सिंह बॉलीवुड के जाने-माने पॉपुलर सिंगर और रैपर बताए जाते हैं। बता दें कि बिग बॉस शो में जाने के लिए उनको कई बार ऑफर किया गया है। यहां तक कि हनी सिंह ने शो के मेकर्स द्वारा करोड़ों की रकम ऑफर की जाने के बावजूद इस शो को ठुकरा दिया था।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी टेलीविजन की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का किरदार निभा कर मिली। लेकिन बाद में उन्हें हर बार बिग बॉस से ऑफर आता रहा। लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने इस शो में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट टेलीविजन की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए उन्हें कई बार ऑफर मिल चुका है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस शो के लिए नहीं बनी है क्योंकि उन्होंने कई बार ऐसा ऑफर ठुकरा दिया है।

रणविजय सिंह

रोडीज़ के रणविजय सिंह काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं। बता दे की खबरों के अनुसार उनकी इस पॉपुलैरिटी की वजह से बिग बॉस के लिए उन्हें कई बार ऑफर आ चुका है। बताया तो यह भी ज्यादा है कि उन्होंने तकरीबन 7 बार इस शो को लात मार दी।

Read more about: divyanka tripathi dahiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X