Finally Good News! 10 साल के इंतजार के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने सुनाई खुशखबरी, इस तरह की प्रेग्नेंसी कंफर्म..

Divyanka Tripathi Shared Baby Bump Photos: आखिरकार फैन्स का इंतजार खत्म हुआ दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज कंफर्म कर दी है। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं और शादी के 10 सालों बाद अब दोनों नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं।

Divyanka Tripathi


इंटरनेट पर छाया दिव्यांका त्रिपाठी का मैटरनिटी शूट

दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर फैली हुई थीं, लेकिन अभी तक लोग बस उम्मीद ही लगा रहे थे क्योंकि कपल ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की थी। वहीं अब फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म कर दी है। हाल ही में दिव्यांका ने मैटरनिटी शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्यांका ऑफ व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं वहीं विवेक दहिया भी ऑफ व्हाइट शर्ट-पेंट में ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं।


अब तक क्यों नहीं किया बच्चा बचाई वजह

इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी कैप्शन में लिखती हैं। 10 साल के इंतजार के बाद एक नया मोड़, जिंदगी के कुछ सफर ऐसे होते हैं जिसमें कोई जल्दबाजी नहीं होती। बस एक दूसरे के साथ मिलकर चलना होता है, लेकिन जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है और अब नया चैप्टर जोड़ने की जरूर है तब आप अपने कदम आगे बढ़ाते हैं।

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम माता-पिता बनने जा रहे हैं। दिव्यांका के इस पोस्ट पर फैन्स और सितारों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। श्रद्धा आर्या, श्वेता तिवारी, आकांक्षा पुरी, दीपिका कक्कड़, दीपिका सिंह, आरती सिंह समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर कपल के नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X