..................... Divyanka Tripathi Confirms First Pregnancy after 10 years of marrying vivek dhayia delivery in mid june - Hindi Filmibeat

It's Confirm: मां बनेंगी इशी मां, जून में होगी डिलिवरी, 10 सालों बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने प्लान किया बच्चा

Divyanka Tripathi Confirms Pregnancy: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म कर दी है। काफी समय से इसे लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब खुद उन्होंने इस पर मुहर लगा दी है।

Divyanka Tripathi Confirms Pregnancy

जून में आएगा नन्हा मेहमान

विकी लालवानी से बात करते हुए दिव्यांका ने बताया कि उनके घर जून के बीच तक बच्चे का जन्म होने की उम्मीद है। वो और उनके पति विवेक दहिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे अपनी जिंदगी का सबसे खास समय मान रहे हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

उन्होंने बताया कि सबसे पहले ये खुशखबरी उन्होंने विवेक को दी, और फिर दोनों ने तुरंत अपने-अपने माता-पिता को कॉल करके बताया। इस खबर से पूरा परिवार बहुत खुश और एक्साइटेड है।

लड़का-लड़की से कोई फर्क नहीं

दिव्यांका का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बच्चा लड़का होगा या लड़की। उनके लिए सबसे जरूरी है कि बच्चा हेल्दी हो।

6 महीने तक ऐसे छुपाई बात

दिलचस्प बात ये है कि दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी करीब 6 महीने तक छुपाकर रखी। उन्होंने बताया कि वो ज्यादा बाहर नहीं निकल रही थीं, इसी वजह से ये खबर लोगों तक नहीं पहुंची।

ऐसे बाहर आई खबर

दरअसल, एक इवेंट में जब विवेक गए तो वहां दोस्तों ने उनसे पूछा कि दिव्यांका काफी समय से नजर क्यों नहीं आ रहीं। बस वहीं से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए और खबर फैल गई।

जल्द शुरू होगी बेबी शॉपिंग

अभी तक कपल ने बेबी शॉपिंग शुरू नहीं की है, लेकिन दिव्यांका का कहना है कि बहुत जल्द इसकी तैयारी शुरू हो जाएगी।

Read more about: divyanka tripathi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X