Viral Pics अस्पताल में पति विवेक के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह
ये हैं मोहब्बतें की इशिता यानी कि दिव्यांका त्रिपठी आज अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। दिव्यांका ने ये हैं मोहब्बतें के को स्टार विवेक दहिया से शादी की है। आज उनकी शादी को तीन साल हो गए हैं। लेकिन अफसोस शादी के तीन साल पूरे होने का जश्न विवेक और दिव्यांका को अस्पताल में मनाना पड़ा।
पिछले दिनों विवेक की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। इसी अस्पताल में दोनों ने परिवार के साथ अपनी शादी के तीन साल पूरे होने की खुशी मनाईं। विवेक के माता-पिता और बहन अस्पताल केक लेकर पहुंचे। जहां पर इस सरप्राइज को देखकर विवेक और दिव्यांका काफी खुश हुए।

दिव्यांका ने अस्पताल में इस सरप्राइज की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां विवेक बेड पर नजर आ रहे हैं। उनके बेड पर केक रखा हुआ है। सभी उनके साथ तस्वीर में पोज दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुखार और पेट दर्द की शिकायत के कारण अभी विवेक को कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
वैसे इस तस्वीर में दिव्यांका और विवेक हैप्पी कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। जहां पर दिव्यांका विवेक को हाई फाइव देती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि विवेक और दिव्यांका नच बलिए 9 के पहले एपिसोड में नजर आने वाले थे। लेकिन अब विवेक की खराब तबीयत के कारण उन्हें डॅाक्टर ने आराम करने की सलाह दी है
चलिए इस खास मौके पर आपको दिखाते हैं दिव्यांका और विवेक के शादी की कुछ अनदेखी और प्यारी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











