'नए घर' की खबरों पर झल्लाईं दिव्यांका...मीडिया को दिया जवाब!
पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। एक समय आ गया था कि मीडिया में दिव्यांका के अलावा कहीं भी कोई इंट्रस्टिंग टॉपिक लोगों को नहीं लग रहा था। लोग दिव्यांका से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करने लगे थे। ऐसे में खबर आई कि दिव्यांका और विवेक शादी के बाद किस घर में रहेंगे।

अब इसके बाद दिव्यांका ने मीडिया के सामने चुप्पी तोड़ी है। दिव्यांका ने कहा बताया कि जिस घर को मीडिया में मेरा नया घर बताया जा रहा है वो मैंने सात साल पहले खरीदा था। इसी के साथ ही मीडिया से दिव्यांका ने कहा कि वो मसाला लेने के लिए कुछ भी खबरें न बनाएं। साथ ही कहा कि वो कहां हनीमून मनाएंगी, किस घर में रहेंगी जैसी खबरों को प्राईवेट ही रखना चाहती हैं।
दिव्यांका ने कहा कि हम बाकियों की तरह ही एक हैप्पी मैरिड कपल हैं। हम अटेंशन डिज़र्व करते हैं लेकिन कभी भी इसकी इच्छा ज़ाहिर नहीं की। दिव्यांका ने मीडिया से आगे कहा कि हम आपके काम की रिस्पेक्ट करते हैं लेकिन केवल मसालेदार खबरों के लिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में खबरें न बनाएं।
FIRST LOOK: शादी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की पहली झलक.. अति खूबसूरत!
आपको बता दें कि दिव्यांका-विवेक ने 8 जुलाई को सात फेरे लिए। 15 जुलाई यानि कल दोनों मुंबई के घर में शिफ्ट होंगे और वहीं पर इंडस्ट्री के लोगों को पार्टी देंगे। बताया जा रहा है कि ये दोनों फिलहाल हनीमून पर नहीं जाएंगे क्योंकि जल्द ही दोनों अपने-अपने काम पर वापसी करने वाले हैं।...Ooopss....sorry Divyanka :)


Click it and Unblock the Notifications
