स्टाफ के इस सरप्राइज़ से खिलखिलाईं दिव्यांका!

By Shivani Verma

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके दोस्त हों या उनके फैंस हर कोई उन्हें अलग-अलग अंदाज़ में विश कर रहा है। कोई इन दोनों को गिफ्ट्स भेज रहा है तो कोई इन्हें पार्टी दे रहा है। हाल ही में दिव्यांका को स्टाफ ने बेचलरेट पार्टी दी। इस दौरान दिव्यांका हमेशा की तरह ही बेहद प्यारी लग रही थीं। ब्राइड टू बी का टैग लगाए दिव्यांका ने इस दौरान केके काटा और वहां मौजूद स्टाफ को खिलाया।

Divyanka

जहां एक तरफ दिव्यांका शूटिंग के हेक्टिक शेड्यूल में बिज़ी हैं तो वहीं वहां मौजूद स्टाफ ने उनके लिए ये प्यारा सा सरप्राइज़ प्लान किया जिसके बाद दिव्यांका भी काफी खुश नज़र आईं।

ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं। ये दोनों हमेशा ही अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों विवेक और दिव्यांका ने एक प्री-वेडिंग तस्वीर शेयर की थी जिसमें दिव्यांका ने बेबी पिंक कलर का ब्राइडल गाउन पहना था और विवेक ने रॉयल ब्ल्यू कलर का सूट पहना था।

[दिव्यांका-विवेक का रिसेप्शन कार्ड..आपने देखा!]

वहीं दिव्यांका ने प्री-बाइडल फोटोशूट करवाया था जिसमें वो श्रीलंका की दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। इसमें भी दिव्यांका गज़ब की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान इन्होंने व्हाइट ड्रेस के साथ गोल्डन जवैलरी पहनी थी जो इन पर खूब जच रही थी।

आपको बता दें कि इन दोनों की शादी 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका के होमटाउन में होगी। 7 जुलाई संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।

Read more about: tv divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X