‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता ने शादी के 8 साल बाद तोड़ी प्रेगनेंसी पर चुप्पी, बोलीं- परिवार की तरफ से दवाब...

Divyanka Tripathi On Baby Planning: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशि मां का किरदार निभाकर फेमस हुई दिव्यांका त्रिपाठी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। दिव्यांका त्रिपाठी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को अब 8 साल पूरे हो चुके हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के 8 साल हो जाने के बाद हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेबी प्लैनिंग को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह और विवेक अब जाकर बच्चों के लिए तैयार हुए हैं। वह कुछ सालों से अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे। ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि "परिवार की तरफ से भी हमें बहुत प्रेशर आ रहा है।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर आगे कहा कि "हमारे परिवार वाले भी बच्चा प्लान करने के लिए कह रहे हैं और शादी को भी 8 साल हो चुके हैं। मेरी मां तो इनडायरेक्ट रहती है कि बेबी प्लान कर लो। हम भी अब सोचने लगे हैं। अभी तक हमने इसीलिए नहीं सोचा था क्योंकि मैं बहुत ज्यादा व्यस्त चल रही थी। सच बताऊं तो विवेक भी काफी लंबे वक्त से बच्चे के लिए तैयार नहीं थे।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे बात करते हुए कहा कि "विवेक से ज्यादा तुम्हें तैयार नहीं हो रही थी क्योंकि बतौर मां जिम्मेदारी बहुत बड़ी हो जाती है। पर लोग इस बात को समझते नहीं है और पिछले दो साल से मैं प्रोजेक्ट में बिजी थी। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी का एक कीमती वक्त जा चुका है। बाकी ऊपर वाले के हाथ में है। मैं विवेक से इस बारे में बात भी करती हूं क्योंकि मेरा बायोलॉजिकल वक्त निकल रहा है।"
'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे साइंस पर भरोसा है और डॉक्टर से जब मैं मिलती हूं तो उन्होंने बताया कि IVF जैसी चीज भी हम कर सकते हैं। एग्स फ्रीजिंग की बात करें तो यह बहुत अच्छा आईडिया है। लेकिन यह पॉकेट फ्रेंडली नहीं होता और मेंटली इसके लिए लोग मजबूत होने चाहिए। ये मेरे और विवेक की जिंदगी है और हम दोनों सोच रहे हैं। बाकी साइंस पर हमें भरोसा है और देखते हैं क्या होता है।"


Click it and Unblock the Notifications