PICS : देखें कैसा था दिव्यांका-विवेक का मुंबई वेडिंग रिसेप्शन!
दिव्यांका और विवेक के फैंस बेसब्री से इन दोनों के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन का इंतज़ार कर रहे थे, और कल यानि 14 जुलाई को इन्होंने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन पार्टी में दिव्यांका और विवेक ने खास दोस्तों को इनवाइट किया था। दिव्यांका ने इस दौरान परपल कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

वहीं विवेक ने इस खास मौके पर ब्लैक परपल सूट पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। अपने वेडिंग रिसेप्शन में दिव्यांका-विवेक ब्लैक कार से वेन्यु पर पहुंचे। जहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ काफी सारी फोटोज़ क्लिक करवाईं।
FIRST LOOK: शादी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की पहली झलक.. अति खूबसूरत
आपको बता दें कि दिव्यांका-विवेक ने 8 जुलाई को भोपाल में सात फेरे लिए थे। इसके बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले गए, जहां उनके लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। उस दौरान दिव्यांका ने मरून कलर का लहंगा पहना था जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद प्यारी दिख रही थी।
'नए घर' की खबरों पर झल्लाईं दिव्यांका...मीडिया को दिया जवाब!
इन दोनों की शादी के बाद चंडीगढ़ जाने के दौरान की तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज़ पहनी था। इसमें दिव्यांका बिल्कुल सीरियल बहु लग रही थीं। एयरपोर्ट की उस तस्वीर में दिव्यांका बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। वेडिंग रिसेप्शन खत्म करने के बाद वो दोनों मुंबई में आ गए जहां उनका काफी अच्छा वैलकम किया गया था।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











