मालदीव्स वेकेशन पर रोमांटिक हुए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया, शेयर की खास तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया टीवी के सबसे सफल जोड़ी में से एक हैं। दोंनों ने 'ये है मोहब्बतें' में साथ-साथ काम किया था और यहीं से दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा। 2016 में भव्य समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Recommended Video

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya अपनी Wedding anniversary पर Maldives में हुए रोमांटिक |FilmiBeat*TV

विवेक दाहिया और दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इस साल दोनों ने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इस खास मौके को विवेक-दिव्यांका ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। दोनों रोमांटिक वेकेशन के लिए मालदीव्स पहुंचे।

divyanka-tripathi-and-vivek-dahiya-romantic-maldives-vacation-pics

शादी की सालगिरह को दोनों ने यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में जहां वो बीच पर रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं तो वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों क्यूट लग रहे हैं।

सालगिरह पर धमाल

सालगिरह पर धमाल

अपनी वेकेशन की विवेक और दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। हमेशा की तरह दोनों कपल गोल्स देते नजर आए। दोनों की वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

पूल में दिव्यांका

पूल में दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी इस तस्वीर में पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी पहले भी कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें घूमना काफी पसंद है इसलिए वो और विवेक समय मिलते ही घूमने के लिए निकल जाते हैं।

दिव्यांका का पूल ब्रेकफास्ट

दिव्यांका का पूल ब्रेकफास्ट

अगर आप मालदीव्स में हैं तो आपका वेकेशन पूल ब्रेकफास्ट के बिना नहीं हो सकता। बस इसी का लुत्फ विवेक और दिव्यांका भी उठा रहे हैं।

संग-संग

संग-संग

विवेक और दिव्यांका की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है। दोनों के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। सफेद आउटफिट में दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं।

बीच वॉक

बीच वॉक

दिव्यांका त्रिपाठी मालदीव्स में झूले पर रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी खुशी देखते ही बन रही है। उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर जमकर तारीफें कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X