TV पर मां के किरदार से फेमस हुईं एक्ट्रेस बनने जा रही हैं 'मां',शादी के 10 साल बाद लिया पेरेंट्स बनने का फैसला

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी खूबसूरत जोड़ी और अपने स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। दोनों की शादी को लंबा समय बीत चुका है। लेकिन दोनों ने अब तक कोई गुड न्यूज नहीं सुनाई। वहीं अब शादी के लगभग 10 सालों बाद अब एक्ट्रेस फैन्स को खुशखबरी दे रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका और विवेक दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Divyanka Tripathi

जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका और विवेक दोनों जल्द ही नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। दोनों की लाइफ में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने जा रहा है। बताया जा रहा है कि नन्हे मेहमान के आने की खुशी में पूरा परिवार तैयारियों में जुट गया है। हालांकि कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियली घोषणा नहीं की है, लेकिन फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब दोनों ऑफिशियली इस खबर को पब्लिक करेंगे। हालांकि कपल ने कभी भी अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक नहीं किया है, लेकिन फैन्स दोनों की इस गुड न्यूज को सुनने के लिए बेताब हैं।

शादी के 10 साल बाद लिया माता पिता बनने का फैसला

बताया जा रहा है कि दिव्यांका के बेबी शावर की तैयारी की जा रही है। यह फंक्शन पूरी तरह से प्राइवेट होगा। इस फंक्शन में केवल फैमिली के लोग ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद दोनों ने माता पिता बनने का प्लान किया है। बता दें कि दिव्यांका शादी से पहले भी मां बनने की ख्वाहिश रखती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रेकअप के बाद वह चाहती थीं कि उनके बच्चे हों। वह बच्चों के साथ अपना टाइम बिताना चाहती थीं। वहीं अब जाकर दिव्यांका का सपना पूरा होने जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X