धूमधाम से हुई ईशी मां की गोद भराई,10 साल के इंतजार के बाद बेबी शावर में ऐसा सरप्राइज देख इमोशनल हुईं दिव्यांका

Divyanka Tripathi Baby Shower Photos: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि दिव्यांका मां बनने वाली हैं। यह खबर उनके फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग न्यूज है क्योंकि दिव्यांका ने शादी के 10 सालों बाद फैन्स को खुशखबरी सुनाई है। जब से दिव्यांका ने मां बनने की खबर फैन्स को दी है फैन्स को तो एक्ट्रेस की गोद भराई की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में एक्ट्रेस की बेबी शावर की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो कपल को बधाई देते थक नहीं रहे हैं।

Divyanka Tripathi

इंटरनेट पर छाईं दिव्यांका की गोद भराई की तस्वीरें

हाल ही में सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशी मां यानी कि दिव्यांका लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। बेहद ही लाइट जूलरी और सिंपल मेकअप में दिव्यांका बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। दिव्यांका ने अपने बालों में लंबा गजरा लगाया हुआ है इस लुक में वह इशिता भल्ला की याद दिला रही हैं। वहीं विवेक की बात करें तो ब्लैक कलर की शर्ट और ब्राउन पेंट में एक दम सिंपल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों का बेबी शावर घर पर ही हुआ है। घर को फूलों और गुब्बारों से सजाया हुआ है।


रखा गया बेहद ही निजी कार्यक्रम

आपको बता दें कि दिव्यांका का बेबी शावर बेहद ही निजी कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दिव्यांका फिलहाल तो तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। आखिरकार 10 साल के इंतजार के बाद इशिता यानी कि दिव्यांका मां बनने जा रही हैं। मां बनने की खुशी दिव्यांका के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X