इशिता-रमन के फैंस के लिए बड़ी खबर, ये है मोहब्बतें नहीं होगा बंद, मेकर्स का बड़ा फैसला !
कई दिनों से ये खबर सामने आ रही है कि करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी का लोकप्रिय शो ये है मोहब्बतें जुलाई में बंद होने वाला है। बीते पांच साल से ये शो दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बना चुका है। लेकिन अब इस शो के सिलसिले में ताजा जानकारी सामने आयी है।
मेकर्स इस शो को लेकर सीजन 2 की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का ऐसा कोई प्लान नहीं है। फैंस को जानकर खुशी होगी कि ये शो फिलहाल बंद नहीं हो रहा है। इस शो के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि हम लोगों को ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ये बातें पिछले 2 सालों से चल रही हैं। हमारा शो बंद करने का कोई प्लान नहीं है। यह शो अपने स्लॅाट से ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है। अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैं अपना अनुभव साझा करूं तो एक दिन मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला तो वहां लोग मुझे लिख रहे थे कि आप क्यों ये शो बंद कर रहे हैं।
संदीप ने आगे कहा कि यह एक प्यारा शो है। हम जानते हैं कि इस शो को लेकर दर्शकों के दिल में क्या जगह है। हम लोग इसे लगातार अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी मेहनत इस शो को और आगे लेकर जाएगा।गौरतलब है कि टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें इंडोनेशिया में सुपरस्टार का दर्जा दिया गया है। आइए देखते हैं उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











