Ohh..तो सोशल मीडिया पर इस नाम से मिलेंगी दिव्यांका त्रिपाठी!
दिव्यांकी त्रिपाठी की शादी भी हो गई, उनका चंडीगढ़ में रिसेप्शन भी हो गया। इसके बाद हुआ मुंबई में रिसेप्शन और फाइनली वो अपने सीरियल ये हैं मौहब्बतें की शूटिंग पर भी लौट आई। अब बचा क्या..दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस तो पक्का उनके नए नाम का इंतज़ार कर ही रहे होंगे।

जी हां..वो समय भी आ गया है जब दिव्यांका ने अपना नया नाम सोशल मीडिया पर बता ही दिया। जैसा हम सभी अनुमान लगा रहे थे वैसा ही कुछ रखा है दिव्यांका ने अपना नया नाम। दिव्यांका त्रिपाठी का नया नाम है 'दिव्यांका त्रिपाठी दहिया'। How Interesting na..! दिव्यांका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट हैंडल और नाम दोनों बदलते हुए 'दिव्यांका त्रिपाठी दहिया' अपडेट किया है।
वहीं विवेक ने इस खास मौके पर ब्लैक परपल सूट पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। अपने वेडिंग रिसेप्शन में दिव्यांका-विवेक ब्लैक कार से वेन्यु पर पहुंचे। जहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ काफी सारी फोटोज़ क्लिक करवाईं। इन दोनों ने फिलहाल अपने बिज़ी शेड्यूल के कारण अपने हनीमून प्लान को टाल दिया है।
इन दोनों की शादी के बाद चंडीगढ़ जाने के दौरान की तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज़ पहनी था। इसमें दिव्यांका बिल्कुल सीरियल बहु लग रही थीं। एयरपोर्ट की उस तस्वीर में दिव्यांका बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। वेडिंग रिसेप्शन खत्म करने के बाद वो दोनों मुंबई में आ गए जहां उनका काफी अच्छा वैलकम किया गया था।
HOT....ये हैं टीवी सुपरस्टार की बेटी..उम्र कम लेकिन अदाएं..उफ्फ..!!!


Click it and Unblock the Notifications

