..................... दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के लिए की बेल की डिमांड | Divya Khosla Kumar demands bail for Pearl V Puri, reveals he was about to sign a very big film - Hindi Filmibeat

दिव्या खोसला कुमार ने की पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग- कहा, उससे मानव अधिकार क्यों छीन रहे हैं?

By Filmibeat Desk

एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पर्ल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। लेकिन एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार समेत टीवी के कई सितारों का कहना है कि पर्ल को इस केस में फंसाया जा रहा है।दिव्या खोसला कुमार ने एक्टर को जमानत देने की मांग भी की है।

दिव्या का कहना है कि वह अपना मामला लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार है लेकिन कम से कम उसे जमानत पर छोड़ दें। बता दें, पर्ल और दिव्या एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं।

Pearl V Puri

दिव्या ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन कर रही हैं बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर लड़की के मां- बाप द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

पर्ल के जमानत की बात करते हुए दिव्या खोसला ने लिखा- "कुछ लोगों का कहना है कि मैं पर्ल के मामले में खुद जज बनने की कोशिश कर रही हूं.. तो ठीक है मैं आप सभी को थोड़ा और अपडेट कर दूं पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया, उनकी मां है एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं। पर्ल पर पांच साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए पोस्को अधिनियम के तहत कोई जमानत नहीं है। अब उसके लिए कौन केस लड़ेगा? उसके लिए वकील कौन रखेगा?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X