छिपकली बन गईं इश्कबाज की ये एक्ट्रेस, लोगों ने कहा पहले क्या कम भयानक थी जो अब ऐसे
टीवी पर मक्खी बनना, डायन बनना अब आम हो गया है। कई बार टीवी की एक्ट्रेस अजीब तरह के किरदार में दर्शकों के सामने आती हैं। फिर क्या ट्रोल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है इश्कबाज फेम मानसी श्वीवास्तव के साथ। जो कि इन दिनों टीवी शो दिव्य दृष्टि में छिपकली की भूमिका निभा रही हैं।
जब पहली बार दर्शकों ने मानसी को छिपकली बनते हुए देखा तो बुरी तरह ट्रोल कर दिया। खुद के ट्रोल होने पर मानसी ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि लोगों ने पहले सांप और नेवले के किरदार निभाए हैं। तो मुझे भी छिपकली बनने में मजा आ रहा है। मैंने नागिन जैसे टीवी शो देखे हैं।

मैं ये सीखने की कोशिश कर रही हूं कि कैसे आंख मटकाते हुए और बॅाडी लैंग्वेज का ध्यान रखते हुए डायलॅाग बोलते हैं। इससे पहले दीपिका ककक्ड़ इब्राहिम यानी कि सिमर मक्खी बन गई थी, तो उन्हें भी ट्रोल किया गया था। ये मेकर्स का फैसला होता है। कलाकार को स्क्रिप्ट के हिसाब से काम करना होता है।
बहरहाल, चलिए आपको बताते हैं कि मानसी को किस तरह से और क्या कह कर ट्रोल किया गया है। जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications