..................... Divya Agarwal's wedding date revealed, pre-wedding functions will be held on this day, see list - Hindi Filmibeat

Divya Agarwal की शादी की डेट आई सामने, इस दिन होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन, देखें लिस्ट

Divya Agarwal

Divya Agarwal's wedding date revealed: टीवी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल इन दिनों खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जब से उनके बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर ने उन्हें शादी के लिए प्रोपज किया है तब से उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब दिव्या अग्रवाल अपनी शादी की डेट एनाउंस करेंगी। फिलहाल तो पिछले कई दिनों से अफवाहें उड़ रही थीं की दिव्या अग्रवाल की शादी इसी फरवरी में होनी है, लेकिन अब उनके शादी के प्रोग्राम की लिस्ट आ गई है। हाल ही में एक कॉकटेल पार्टी की लिस्ट सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कहां पार्टी की जानी है। पार्टी में क्या खास होगा यह जानने के लिए चलिए हम भी देखते हैं इस लिस्ट की एक झलक।

इस दिन होंगे प्री-वेडिंद फंक्शन
सामने आई लिस्ट में देखा जा सकता है कि दिव्या अग्रवाल की कॉकटेल पार्टी को अरेंज किया गया है। दिव्या और अर्पूव के डांस के साथ ही खास खेल डीजे नाइट का भी इंतजाम किया गया है। माना जा रहा है कि शादी के फंक्शन 14 से लेकर 18 फरवरी तक के सेट किए गए हैं। हालांकि अभी तक वेडिंग की कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कॉकटेल पार्टी की इस लिस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसी हफ्ते दिव्या अर्पूव के सात फेरे लेंगी।

फैन्स को पहले ही दिया हिंट
आपको बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को दिव्या अग्रवाल ने फैन्स को हिंट दिया था कि अब उनकी शादी की डेट सेव करने का समय आ गया है। वे अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी करने जा रही हैं। इसी के साथ ही दिव्या ने एक ग्रॉफिक पोस्टर भी शेयर किया था। फैन्स को दिव्या का ये अंदाज बेहद पसंद आया था। वहीं अब फैन्स दिव्या की वेडिंग फोटोज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दिव्या अग्रवाल का लाल जोड़े का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दिव्या अग्रवाल के लाल जोड़े का भी वीडियो काफी पसंद किया गया था। फैन्स उम्मीद लगा रहे हैं कि दिव्या कुछ नया ब्राइडल लुक कैरी करेंगी।

Read more about: divya agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X