शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर गईं दिव्या अग्रवाल, अफ्रीका में पति साथ यूं रोमांस करती आईं नजर

Divya Agarwal went on honeymoon 6 months after marriage: टीवी की मानी मानी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। आए दिनों दिव्या के सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। वहीं हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल बता दें कि दिव्या अग्रवाल हनीमून पर निकली हैं। दिव्या ने 20 फरवरी को अपूर्वा पडगांवकर से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद दिव्या हनीमून पर नहीं जा पाई थीं, वहीं हाल ही में उन्होंने पति साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
हनीमून मनाने अफ्रीका गईं दिव्या
शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्या अग्रवाल पति साथ अफ्रीका के तंजानिया में गई हैं। दिव्या तंजानिया जाकर बेहद एंजॉय कर रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि पति अपूर्व दिव्या साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दिव्या अपूर्व को गले लगाती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में दिव्या पति साथ पोज देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में दिव्या स्थानीय शख्स से साथ तस्वीर खिंचवाती दिख रही हैं। वहीं पांचवीं तस्वीर में दिव्या पति को हग करती दिख रही हैं।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिव्या ईविल आई का साइन बनाती हैं। बता दें कि दिव्या की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों साथ में अच्छे लगते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा हनीमून पर जाने के लिए बहुत लंबा समय हो गया। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा कम से कम दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और यही होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











