जब मुझे पीरियड्स होता है तो मेरे ब्वॅायफ्रेंड को समझ नहीं आता उसको क्या करना चाहिए
टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने एक पोस्ट के जरिए चर्चा में आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया। दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने ब्वॅायफ्रेंड वरुण सूद के साथ लिव इन में रह रही हैं। दोनों क्वारंटाइन में एक साथ वक्त बिता रहे हैं।
दिव्या ने ऐसे में एक पोस्ट अपलोड किया। जहां पर उन्होंने लिखा कि उन्हें पीरियड्स हो रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्या ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वरुण लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दिव्या उनके बालों को प्यार से सहला रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा है कि जब मुझे पीरियड्स होते हैं तो मेरे ब्वाॅयफ्रेंड को ये समझ नहीं आता कि उसे क्या करना चाहिए। फिर क्या इस पोस्ट के बाद दिव्या ट्रोल हो गई। लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि पीरियड्स में क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications











