Divya Agarwal: मन की शांति को लेकर एक्ट्रेस ने की बात, दिया फैंस को ज्ञान

Divya Agarwal: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल आए दिन खबरों में रहती ही हैं, आज के वक्त में दिव्या मनोरंजन जगत का पॉपुलर चेहरा बन चुकीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिव्या ने कुछ फोटो शेयर करके बताया है कि, वह अब शांति के रास्ते पर चल पड़ी हैं।
दरअसल दिव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं, आए दिन अपने नए प्रोजेक्ट या फोटोशूट से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे उनके लाखों फैंस ने पसंद किया है।
चकाचौंध भरी दुनिया का जाना माना नाम बन चुकीं दिव्या अग्रवाल आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी हैं। उन्होंने लेवल 1 और लेवल 2 कोर्स के सर्टिफिकेट की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।
दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'पिछले कुछ दिन उनके लिए बहुत खास रहे...मैं हमेशा से आध्यात्म को पसंद करती आई हूं और इस बात में यकीन किया है कि दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाकर मैं खुद भी बेहतर महसूस करती हूं...मैंने @carmenkhabbaz से दो साल पहले मुलाकात की जिन्होंने मुझे जिंदगी को दूसरे नजरिये से देखने का मौका दिया। मुझे यह बताने में गर्व महसूस हो रहा है कि मैं सर्टिफाइड हीलर हूं।' एक्ट्रेस को इसके लिए हर तरफ से बधाईयां मिली हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दिव्या की इस पोस्ट को काफी पसंद किया है। और उनके इस पोस्ट पर काफी सरहाना की है। दरअसल दिव्या की पोस्ट को फैंस हमेशा ही पसंद करते हैं और उनके बिंदास अंदाज की तारीफ करते हैं।
गौरतलब है कि रियालिटी शो स्टार दिव्या अग्रवाल ने 4 दिसंबर, 2022 को अपने 30वें जन्मदिन पर बिजनेस मैन अपूर्व पडगांवकर से सगाई की थी। एक्ट्रेस की यह पोस्ट काफी वायरल हुई थी। तो ऐसे में जाहिर है कि दिव्या अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications