एक्ट्रेस ने करोड़पति बिजनेसमैन से रचाई शादी, अब प्रेगनेंसी से डरी हसीना, बोलीं- अमीर है लेकिन...

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल की शादी जब से हुई है तभी से उनकी प्रेगनेंसी को लेकर आए दिन कोई ना कोई अफवाह सामने आती रहती है। लेकिन अब आपको बता दें कि टेली मसाला के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रही है। फिलहाल तो वह बच्चों को लेकर कुछ भी नहीं सोच रही हैं।
दिव्या अग्रवाल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "अभी कोई भी बच्चा नहीं आने वाला है और ना ही आगे भी हमने बच्चा करने के बारे में कोई प्लान किया है। लोग तो यही सोचते हैं की शादी हो गई तो बच्चा कर लेंगे। लेकिन किसी को भी इस दुनिया में लेकर आना और उसको सब सिखाना, दुनिया से स्ट्रगल करवाना, क्योंकि स्ट्रगल तो है ही।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने ज्यादा अमीर हो। बच्चों को अकेले ही अपनी एक लड़ाई लड़नी होती है और यह सारे विचार हम दोनों को इमोशनल कर देते हैं।इसीलिए हमने सोचा कि लोगों के कहने पर बच्चा नहीं करेंगे। दरअसल सबको उसके साथ में खेलना है और हम बच्चे को खिलौना नहीं समझते हैं।"
दिव्या अग्रवाल ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर आप किसी को भी इस दुनिया में लेकर आ रहे हो तो वह प्लान्ड तरीका होना बहुत जरूरी है। इसी की वजह से अभी तो बच्चे की प्लानिंग बिल्कुल भी नहीं है।" बता दे कि एक्ट्रेस ने 20 फरवरी 2024 को बिजनेसमैन अपूर्ण पड़गांवकर के साथ शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











