सगाई पर गंदी Trolling होने पर Divya Agarwal का फूटा गुस्सा- किसी को हक नहीं है

Divya Agarwal Trolling:बिग बॅास ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने ब्वॅायफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग सगाई कर ली। एक्ट्रेस ने 30 वें जन्मदिन पर फैंस को अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत की झलक दिखाकर सरप्राइज कर दिया। दिव्या की सगाई की खबर के बाद वरुण सूद के साथ उनके ब्रेकअप को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। दिव्या अग्रवाल पर सवाल खड़ा किया गया कि वरुण सूद को धोखा देकर वह किसी और से शादी करने जा रही हैं। ऐसे में अपनी निजी जिंदगी पर उठाए गए सवालों को देखते हुए दिव्या अग्रवाल ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिव्या ने बेबाक अंदाज में खुद पर किए हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने कहा कि मैं किसी के भी प्रतिक्रिया पर कमेंट नहीं करना चाहती हूं।

दिव्या अग्रवाल ओपन हुईं ब्रेकअप पर
मैं फैंस से सेंसटिविटी की उम्मीद रखती हूं। यह सही है कि मेरे कुछ रिश्ते रहे हैं। मैं उन रिश्तों के लिए हमेशा से सभी के सामने ओपन रही हूं। इन सारी चीजों का मतलब यह नहीं है कि लोगों को मेरी निजी जिंदगी पर कमेंट करने का बातें बनाने का मौका मिल जाए।

साल 2022 में वरुण सूद के साथ ब्रेकअप
मैं किसी से भी अपने पास्ट पर बात नहीं करना चाहती हूं। मैं इस वक्त अपनी लाइफ में अपूर्व के साथ बहुत ही खुश हूं। दिव्या ने यह बताया कि अपूर्व से उनकी दोस्ती सालों पुरानी है। साल 2022 में वरुण सूद के साथ ब्रेकअप के बाद अपूर्व ने ही मुझे संभाला है।

प्रियांक शर्मा और वरुण सूद
अपूर्व को दिव्या अपना बहुत ही अच्छा दोस्त बताती हैं। अपूर्वा और दिव्या ने एक दूसरे को सालों पहले भी डेट किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी के कुछ समय बाद दिव्या अग्रवाल की लाइफ में प्रियांक शर्मा और फिर वरुण सूद की एंट्री हुई थी।

अपूर्व के साथ पुरानी दोस्ती
आखिरकार फिर से दिव्या अग्रवाल अपने पहले प्यार के पास लौट आयी हैं। दिव्या ने कुछ दिन पहले यह भी बताया था कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अपूर्व उनसे सगाई करते हुए शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। दिव्या ने यह भी कहा कि वह आने वाले साल में शादी कर सकती हैं। वह जल्द ही अपने शादी की तारीख और शादी की तैयारी शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











