..................... Divya Agarwal Stuns In An Orange Lehenga For Pre-Wedding Shoot Styles It With Kaleeras And Nath - Hindi Filmibeat

Divya Agarwal Pre Wedding: 31 की उम्र में दुल्हन बनने को तैयार दिव्या, रोमांटिक फोटोशूट के साथ किया श्री गणेश!

Divya Agarwal, Apurva Padgaonkar

Divya Agarwal Pre Wedding Photos: अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन होस्ट दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी 2024 को अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले, उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एंजॉय की। अब, प्री-वेडिंग सेरेमनी से पहले दिव्या और अपूर्व ने प्री-वेडिंग शूट कराया है, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

दिव्या और अपूर्व ने हाल ही में एक पत्रिका के लिए प्री-वेडिंग शूट के दौरान अपने-अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में तस्वीरें खिंचवाईं। ऑरेंज कलर के लहंगे में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बड़े इयररिंग्स, कलीरे और रॉयल नथ से स्टाइल किया था। अपने बालों को वेवी कर्ल्स में खुला छोड़ते हुए दिव्या ने अपना मेकअप हल्का रखा था। वहीं, उनके मंगेतर अपूर्व रेड कलर के प्रिंटेड सिल्क कुर्ता पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर 18 फरवरी 2024 को मुंबई के लोअर परेल के 'रियलम पैलेडियम मॉल' में एक भव्य कॉकटेल नाइट का आयोजन करेंगे। दिव्या की कॉकटेल नाइट में सुयश राय और सुशांत दिवगिकर की परफॉर्मेंस होगी, जिसके बाद दोस्तों और परिवार के सदस्यों की स्पीच होगी। इसके अलावा, होने वाली दुल्हन भी अपनी इस पार्टी में शानदार परफॉर्मेंस देंगी।

इससे पहले, जनवरी 2024 में दिव्या ने गोवा में अपनी दोस्तों के लिए एक मज़ेदार बैचलर पार्टी की मेजबानी की थी। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी झलकियां साझा की थीं, जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई और मस्ती करती नजर आई थीं। बैचलरेट पार्टी के लिए दिव्या और उनकी गर्लफ्रेंड ने एक भव्य विला चुना था। दिव्या ने अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड्स को क्यूट ब्राइड्समेड हैम्पर्स भी गिफ्ट किए थे। इसके अलावा, खूबसूरत महिलाएं यॉट पर गई थीं, डिनर किया था और काफी एंजॉय करती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X