दिव्या अग्रवाल ने शेयर कीं चूड़ा सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें, बोलीं- प्यार और आशीर्वाद से...

divya agarwal

Divya Agarwal shared unseen pictures of chooda ceremony: टीवी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिव्या ने 20 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद दिव्या ने अपनी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि फैन्स को दिव्या की वेडिंग और प्री वेडिंग फोटोज़ बेहद पसंद आ रही हैं। वहीं हाल ही में दिव्या ने चूड़ा रस्म की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दिव्या ने शेयर कीं चूड़ा रस्म की तस्वीरें
दिव्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे बेहद ही खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे चूड़ा और कलीरे दिखाती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में वे अपने दोस्तों के साथ चूड़ा की रस्म करती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में दिव्या के क्यूट क्लोज अप देखने को मिल रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिव्या लिखती हैं- प्यार और आशीर्वाद से भरी हुई तस्वीरें।

अपूर्व ने किया था प्रपोज
बता दें कि पहले दिव्या का नाम वरुण सूद के साथ जुड़ा था। वरुण ने दिव्या को रियलिटी शो में प्रोपज किया था। उसके बाद वरुण दिव्या से बतौर पार्टनर बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के शो में भी आए थे, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई और दिव्या ने वरुण के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। साल 2022 में दिव्या और अपूर्व की नजदीकियां बढ़ीं दिसंबर 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैन्स को तो अब दोनों के हनीमून फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X