Divya Agarwal: हाथ फैलाकर अनुराग कश्यप से काम मांग रही है ये एक्ट्रेस, वीडियो में कहा- 'मुझे कोई शर्म नहीं'
Divya Agarwal Video: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो मशहूर डायरेक्टर से काम मांगती नजर आ आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Divya Agarwal Video: देश के मशहूर डायरेक्टर की बात करें तो अनुराग कश्यप का नाम जरूर लिया जाता है। अनुराग की फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं और ये अनुराग कश्यप ही हैं, जिन्होंने देश के कई एक्टर्स को लोगों की नजरों में आने का मौका दिया और अब ऐसे ही मौके की तलाश में है एक हसीना जो खुलेआम अनुराग कश्यप से काम मांग रही हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है और अपने हाल-ए-दिल बयां किया है। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
दिव्या ने कही दिल की बात
'बिग बॉस OTT' की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और मनोरंजन जगत में आए दिन अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों ने काफी हैरानी जताई है। इस वीडियो के लिए जहां कुछ टीवी सितारों ने उनका सपोर्ट किया तो वहीं कुछ सितारे उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए भी दिखाई दिये।
अनुराग से मांगा काम
इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हुई नजर आ रही हैं "हेलो अनुराग सर, यह एक ओपन लेटर है आपके लिए, देखो! 15 साल से हूं इंडस्ट्री में, बहुत काम किया है और अभी भी बहुत काम मिल रहा है। मुझे ऐसे ऑफर आ रहे हैं- बिल्डिंग से कूद जाओ, झगड़े करो, रिएलिटी शोज करो, सीरियल्स करो, मैंने बहुत कुछ किया है। बस सर अब मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं, जिसमें मेरा दिल लगे। मैंने आपको एक वर्कशॉप में देखा था पृथ्वी थिएटर में और मैं तब से ही आपके साथ काम करना चाहती हूं। मैं अपने सोशल मीडिया का फायदा उठाकर ये ओपन लेटर आपको देना चाहती हूं। मैं यह नहीं कह रही कि आप मुझे वेब शो दो वो भी खैरात में या मुझे आप फिल्म दो खैरात में, नहीं... नहीं... मुझे बताइए कि ऑडिशन कैसे दूं, मुझे नहीं पता है। मैं पिछले 15 साल से काम कर रही हूं, लेकिन मेरे पास अबतक सही लोग नहीं आए। बस मुझे ऑडिशन चाहिए, दिन में 10, 20, 50 चाहे जितने भी हों, मुझे बस काम चाहिए। मुझे बहुत काम मिल रहा है लेकिन मुझे वो नहीं चाहिए, मुझे ये काम चाहिए, जो आप करते हैं। सर ये एक ओपन लेटर है, मुझे बताओ कि मैं क्या करूं।"
'मुझे शर्म नहीं'
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने यह भी कहा कि जो लोग मुझे फॉलो करते हैं वो इस ओपन लेटर को अनुराग सर तक पहुंचाएं, क्योंकि मुझे यही काम करना है। नया साल और नई मैं। मुझे उम्मीद है कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा कि यह अनुराग कश्यप के नाम एक खुला पत्र है। चाहे मुझे बेवकूफ कहो लेकिन फिर भी मैं इसे कहूंगी, काम मांगूंगी सबके सामने मुझे कोई शर्म नहीं!


Click it and Unblock the Notifications