बिग बॉस हाउस में इंटीमेट होते हैं कंटेंस्टेंट्स? इस एक्ट्रेस ने खोल डाले शो को लेकर ये बड़े राज!

Divya Agarwal Shocking Revelation: सलमान खान का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा काफी चर्चा में बना रहता है। लेकिन काफी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार 24 घंटे कैमरे की निगरानी में रहने वाले कंटेस्टेंट इस घर में असल में क्या-क्या करते हैं। लेकिन इसी बीच बिग बॉस ओटीटी विनर रह चुके दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में इसको लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Divya Agarwal

Shaardulogy पॉडकास्ट में हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने शो को लेकर आने वाली अफवाहों से लेकर घर के अंदर मिलने वाली शराब, सिगरेट और कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी से जुड़े हुए कई हैरान कर देने वाले खुलासे कर दिए हैं। जो कई बार लोग शो के खत्म होने के बाद में कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं।

केचअप और कॉफ़ी जैसी चीजें होती है बेहद लग्जरियस

इस पॉडकास्ट के दौरान दिव्या अग्रवाल ने घर के अंदर के राशन और खाने-पीने के कड़े नियमों को लेकर बात की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि बिग बॉस के घर में कॉफ़ी और टोमेटो केचअप जैसी चीजें बहुत ही लग्जरी आइटम मानी जाती हैं। जो आसानी से कंटेस्टेंट्स को नहीं मिलती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि केचअप ना मिलने पर वह खुद जुगाड़ से थोड़ा बहुत बना लिया करती थी। लेकिन राशन पर इतनी ज्यादा पाबंदी होने के बावजूद सिगरेट को लेकर मेकर्स काफी ज्यादा नरम हैं।

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि सिगरेट कोई भी लग्जरी आइटम नहीं माना जाता है और वह कंटेस्टेंट्स को लगातार मिल जाती है। साथ ही सुबह-सुबह कंटेस्टेंट्स से बाकायदा सवाल किया जाता है कि उन्हें कौन से ब्रांड की सिगरेट चाहिए और उनकी पसंद का ब्रांड उन्हें अंदर ही मिल जाता है।

क्या बिग बॉस के घर के अंदर मिलती है शराब?

शो से बाहर आने के बाद में काफी सारे दर्शकों ने सवाल किया था कि क्या वीकेंड का वार या फिर पार्टियों के दौरान कंटेस्टेंट्स को शराब मिलती है? इस पर दिव्या अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि लोगों को ऐसा लगता है कि अंदर शराब मिलती होगी लेकिन असल में बिग बॉस के घर के अंदर किसी को भी शराब या फिर अल्कोहल नहीं मिलती है। यह सिर्फ एक अफवाह है और लोग शो से निकलने के बाद में उनसे सबसे ज्यादा यही सवाल करते हैं।

दिव्या अग्रवाल ने खोले बाथरूम के राज

इसी बातचीत के दौरान जब घर के अंदर की प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों को लेकर बात की गई तो दिव्या ने बहुत ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स इंटिमेट होते हैं? तो इस पर अभिनेत्री ने हंसते हुए हां कहा और एक बड़ा इशारा करते हुए कहा कि कैमरे के सामने भले ही कुछ नजर ना आता हो लेकिन अंदर काफी कुछ होता है।

इसको आगे बढ़ते हुए शार्दुल पंडित ने कहा कि "होता तो बहुत कुछ है लेकिन बाथरूम के अंदर।" दिव्या अग्रवाल ने हंसते हुए यह भी बताया कि लोग उनसे इतनी अजीब सवाल करते हैं कि एक बार तो किसी ने उनसे पूछा कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां आती हैं? लेकिन ऐसा वहां पर कुछ नहीं होता।

Read more about: divya agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X