'समाज को मुंह दिखाने लायक..' बच्चा पैदा करने को लेकर क्या बोल गईं दिव्या अग्रवाल, वीडियो वायरल!

divya agarwal

दिव्या अग्रवाल ने इसी साल शादी की थी और इस दौरान उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है। दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी जीता था और इसके बाद से वो काफी चर्चा में रहती हैं।

20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुंकी एक्ट्रेस से 5 महीनों के बाद मां बनने को लेकर एक सवाल पूछा गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिपोर्टर सवाल पूछता है, 'बच्चा कब प्लान कर रही हो?'

इसपर दिव्या अग्रवाल कहती हैं, 'अभी बच्चे की कोई प्लानिंग नहीं है।' रिपोर्टर- 'समाज को भी मुंह दिखाना है।' दिव्या अग्रवाल- 'समाज को तो मुंह दिखाने लायक वैसे भी नहीं है कोई।' इसके अलावा भी दोनों काफी बातें करते हैं। हालांकि इतना तय है दिव्या अग्रवाल मां नहीं बनना चाहती हैं।

क्या बोले लोग

वीडियो के सामने आने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''परिवारों से ज्यादा मीडिया पर दबाव डालती है.. रिश्तेदारों का आदर्श संस्करण.. शेडिंग कब कर रहे हो.. बच्चा कर लो.. दोस्त.. प्यार करो और जीने दो।'' एक ने लिखा, ''जो सवाल पूछ रहा है वो कौन है।'' एक ने लिखा, ''अभी तो शादी हुई है।'' एक का कहना है, ''मीडिया ही पड़ोस वाली चाची है।''nएक ने लिखा, ''बहुत टैंलेटेड एक्ट्रेस।'' इस तरह से लोग लगातार बातें कर रहे हैं।

2023 में किया था ऐलान

दिव्या अग्रवाल ने इससे पहले दिसंबर 2023 में अपनी शादी का ऐलान किया था और उनके पति अपूर्व एक मशहूर बिजनेसमैन है। हालांकि शादी पहले वह वरुण सूद को डेट कर रही थी। लेकिन वरुण सूद से पहले वह प्रियांका शर्मा को डेट करने लगीं थीं। साल 2022 में दिव्या और अपूर्व की नजदीकियां बढ़ीं दिसंबर 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: divya agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X