दिव्या अग्रवाल नहीं तोड़ रही हैं पति से रिश्ता, शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद देना पड़ा ये सबूत...

Divya Agarwal

Divya Agarwal latest News: टीवी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल पिछले दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। दरअसल दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी और सभी रिसेप्शन की तस्वीरे डिलीट कर दी थीं। जिसके बाद लोगों को लगने लगा कि शादी के तीन महीने पूरे होती ही दिव्या अग्रवाल तलाक लेने जा रही हैं, लेकिन इन बातों को सुन दिव्या अग्रवाल ने यह साफ किया कि ऐसा नहीं है यह मात्र एक अफवाह है।

दिव्या ने लगाई रिश्ते पर मुहर
लेकिन हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो दिव्या की वेडिंग का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी दिव्या अग्रवाल अपनी वरमाला बनाती नजर आती हैं तो कभी परिवार के साथ समय बिताती हैं। दिव्या कहती हैं कि जो मेरी लाइफ में कमी थी वो तुमने पूरी की है। वह अपूर्व के बारे में काफी बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही दिव्या लिखती हैं यह बहुत ही बेहतरीन शुरुआत थी। बता दें कि दिव्या के इस वीडियो ने यह तो साफ कर दिया है कि दिव्या और अपूर्व का रिश्ता नहीं टूटने वाला है। दिव्या के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

इसी साल फरवरी में की शादी
दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व के साथ 20 फरवरी को शादी की थी, लेकिन इतने कम समय में ही दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं, लेकिन दिव्या के इस पोस्ट के बाद अब फैन्स रिलैक्स हैं। दिव्या अपूर्व से मिलने से पहले प्रियंक और वरुण सूद को डेट कर चुकी हैं। दोनों से ब्रेकअप के बाद अपूर्व से उनकी मुलाकात हुई कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

Read more about: divya agarwal tv news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X