..................... Divya Agarwal had to fall in love openly with her fiance Apurva, trollers put a class on her - Hindi Filmibeat

Divya Agarwal: मंगेतर संग खुलम-खुला प्यार करना दिव्या अग्रवाल को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

Divya Agarwal

Divya Agarwal: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल हमेशा ही खबरों मे रहती हैं, अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दिव्या अपने मंगेतर अपूर्व पड़गांवकर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है, इसको लेकर यूर्जस ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, अपूर्व पड़गांवकर मंगेतर की वजह से दिव्या अग्रवाल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दिव्या के प्यार में डूबे अपूर्व पड़गांवकर ने मीडिया के सामने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि ट्रोलर्स ने दोनों की फजीहत कर दी है।

यह तब हुआ जब दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पड़गांवकर हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे। जहां दोनों को मीडिया ने स्पॉट किया। इस दौरान अपूर्व ने दिव्या को किस किया और कहा कि पूरी रात करता रहूंगा।

सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो जैसे वायरल हुआ लोगों ने इनकी ट्रोलिंग शुरु कर दी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "करता रह इतनी अच्छी और ईमानदार जो मिली है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "दिव्या ने हाल ही में कबूल किया है कि इसने वरुण को चीट किया था।" एक यूजर ने दिव्या को निशान पर लेते हुए कहा, "गोल्ड डिगर के साथ मशीन...एआई पावर्ड।" वहीं,एक यूजर ने कहा, "बस इतनी ईमानदार गर्लफ्रेंड चाहिए।"

यह पहली बार नहीं है जब दिव्या अग्रवाल यूर्जस के निशाने पर आई हो, इससे पहले भी कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। दिव्या अग्रवाल ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो वरुण सूद के साथ रिश्ते में थी तो उलझनों में फंसी हुई थीं। इस बीच उनकी लाइफ में अपूर्व आ गए और उन्होंने वरुण से ब्रेकअप करने का फैसला किया। दिव्या ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने वरुण से अपूर्व को मिलवाया भी था।

Read more about: divya agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X