दिव्या अग्रवाल ने खोली अपने पति की पोल, तलाक पर बोलीं- मैंने कभी शोर नहीं मचाया लेकिन...

Divya Agarwal

Divya Agarwal break silence divorce rumours: टीवी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल वैसे तो आए दिनों किसी ना किसी खबर या तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं, लेकिन फिलहाल तो दिव्या अग्रवाल अपनी तलाक की उड़ रही अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल दिव्या की शादी को अभी 3 महीने ही हुए हैं, लेकिन अचानक से दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इस बीच फैन्स को चिंता हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो यह नौबत आ गई। बता दें कि दोनों का यह मामला अब काफी गर्म हो चुका है।

शादी की तस्वीरों को बनाया गया मुद्दा
फिलहाल तो आपको बताते चलें कि अपने तलाक की अफवाहों पर हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। दिव्या लिखती हैं- मैंने कभी शोर नहीं मचाया ना ही मैंने कोई स्टोरी बनाई और ना ही कभी कोई कमेंट किया। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए हैं, लेकिन मीडिया ने मेरी सिर्फ शादी की ही तस्वीरों को देखा और उसे मुद्दा बना दिया। लोग इस तरह से मुझे देखते हैं मुझसे उम्मीद करते हैं वह काफी फनी है।

खोली पति की पोल
दिव्या आगे लिखती हैं- मैंने हमेशा वही किया है जिसकी लोगों ने मुझसे उम्मीद नहीं की होती है। और अब लोग मुझसे क्या उम्मीद कर रहे हैं बच्चे और तलाक। फिलहाल इसमें से अभी कुछ भी नहीं होने जा रहा है। अब रियलिटी पर आते हैं। वह कहती हैं कि मेरा पहला पिन पोस्ट वो होना चाहिए जो मैं चाहती हूं। जिसपर लोग बात करें। बात मेरे पति की है तो भगवान की कृपा से मेरे बगल में ही हैं और खर्राटे मार रहे हैं।

इन स्टार्स के साथ थीं रिश्ते में
बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने अपूर्व के साथ 20 फरवरी को शादी की थी, लेकिन इतने कम समय में ही दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं, लेकिन दिव्या के इस पोस्ट के बाद अब फैन्स रिलैक्स हैं। दिव्या अपूर्व से मिलने से पहले प्रियंक और वरुण सूद को डेट कर चुकी हैं। दोनों से ब्रेकअप के बाद अपूर्व से उनकी मुलाकात हुई कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X