Divya Agarwal ने वरुण सूद संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Divya Agarwal : टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल वर्तमान में लगातार खबरों में बनी हुई हैं, कभी अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर तो कभी अपने फ्यूचर पति को लेकर। इन सबके बीच में दिव्या अग्रवाल अक्सर ही सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में मीडिया के सवालों से परेशान होकर ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल बात ऐसी है कि, एक चैट शो के दौरान जब वरुण सूद से पूछा गया था कि क्या उन्होंने दिव्या को धोखा दिया है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा था, मैंने नहीं किया, भाई।
बाद में, वरुण की बहन अक्षिता सूद ने ट्विटर पर एक नोट पोस्ट शेयर कर कहा था कि दिव्या ने ब्रेकअप के बाद भी उनके पुश्तैनी गहने वापस नहीं किए हैं, जिसके बाद दिव्या ने गहनों और कुछ स्वीट्स की तस्वीरें शेयर करके कहा था कि वह इसे वरुण के परिवार को वापस भेज रही हैं। तब से दोनों का कड़वा ब्रेकअप एक बार फिर सुर्खियों में है।
इस सबके बीच में मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्या ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिव्या ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि जब कोई व्यक्ति अपने आगामी शो का प्रचार कर रहा होता है, तो उसे किसी व्यक्तिगत प्रश्न का उत्तर क्यों देना पड़ता है। वरुण इस सवाल को टाल सकते थे। हमारे ब्रेकअप को एक साल हो गया है, लेकिन लोग अब तक सवाल पूछते हैं। वरुण को पता होना चाहिए कि उन सवालों से कैसे बचा जाए और गरिमा दिखानी चाहिए, क्योंकि मैं अब बिजी हूं।
वहीं, वरुण की बहन अक्षिता द्वारा लगाए गए पुश्तैनी जेवर न लौटाने के आरोपों पर जवाब देते हुए दिव्या ने साफ कर दिया कि उस सबमें वह बैसे भी फंसना नहीं चाहती थी लेकिन अब इस बात पर कोई बहस नहीं हो रही है।
इन सबके बीच, दिव्या को कुछ ट्रोलर्स ने गोल्ड डिगर तक कहा, जिस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैंने रियलिटी शो जीते हैं और तीन वेब शो का हिस्सा रही हूं, मैं एक इंडिपेंडेंट लड़की हूं। साथ ही, क्या एक महिला को ऐसा पार्टनर नहीं चाहिए, जो अपने करियर में भी सेटल हो? क्या वह गोल्ड डिगर है? अगर मैं गोल्ड डिगर होती, तो मैंने कड़ी मेहनत नहीं की होती और करियर नहीं बनाया होता, मैं एक अमीर आदमी ढूंढती और सेटल हो जाती।
गौरतलब है कि, टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने कई सालों तक डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस के साथ साझा की थी। फैंस ने खुशी तो जताई थी।


Click it and Unblock the Notifications