इन 2 लड़कों ने तोड़ा Divya Agarwal का दिल, खूब रोई नहीं हारी हिम्मत, फिर मिला सच्चा प्यार

Divya Agarwal

Divya Agarwal Boyfriends: बिग बॅास ओटीटी की विनर और कई रियलिटी टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं दिव्या अग्रवाल। अपने जन्मदिन के मौके पर दिव्या अग्रवाल को उनके खास दोस्त बिजनेस मैन अपूर्व पडगांवकर ने शादी के लिए प्रपोज किया। बड़े ही स्टाइलिश तरीके से अपूर्व ने अपनी बायको बनाने का प्रस्ताव दिव्या को दिया। दिव्या अग्रवाल ने अपनी सगाई की अंगूठी भी शेयर की हैं। लेकिन इस बीच ऐसे दो नाम की चर्चा भी हो रही है, जो कि दिव्या अग्रवाल की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। प्रियंका शर्मा और वरुण सूद। इन दोनों ही सेलेब्स के साथ दिव्या अग्रवाल का रिश्ता रहा है। दिव्या अग्रवाल ने इन दोनों के साथ अपने रिश्ते पर कभी कोई भी पर्दा नहीं डाला।

वरुण सूद से था दिव्या को प्यार

वरुण सूद से था दिव्या को प्यार

खुलकर प्रियंक शर्मा और वरुण सूद के साथ अपने रिश्ते को मीडिया के सामने जाहिर किया। फैंस ने दिव्या अग्रवाल की लव लाइफ और ब्रेकअप दोनों का दर्द देखा हुआ है। दिव्या अग्रवाल ने तकरीबन 8 महीने पहले वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की खबर शेयर की थी।

ब्रेकअप पर दिव्या ने बताया दर्द

ब्रेकअप पर दिव्या ने बताया दर्द

दिव्या ने लिखा था कि मैं सांस लेना चाहती हूं। अपने लिए जीना चाहती हूं। मैं आज जो भी हूं अपने दम पर हूं। इस रिश्ते से बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वरुण के साथ बिताए हुए हर पल को बेहद खास मानती हूं। वह एक अच्छा लड़का है।

वरुण ने नेशनल टीवी पर किया था प्रपोज

वरुण ने नेशनल टीवी पर किया था प्रपोज

वह हमेशा मेरा अच्छा दोस्त रहेगा। वरुण और दिव्या अग्रवाल के लव स्टोरी की शुरुआत एम टीवी के शो एस आफ स्पेस से हुई। जहां पर वरुण भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। वरुण ने नेशनल टीवी पर दिव्या अग्रवाल को प्रपोज किया था।

दिव्या और वरुण का लिव इन रिश्ता

दिव्या और वरुण का लिव इन रिश्ता

दिव्या को लगा कि केवल पब्लिसिटी के लिए वरुण यह कह रहे हैं। दिव्या ने टीवी पर ही कहा था कि मेरे पापा तुम पर केस कर देंगे। लेकिन धीरे-धीरे दिव्या का भी झुकाव वरुण की तरफ बढ़ने लगा। साल 2019 में दिव्या और वरुण लिव इन में रहना शुरू कर दिए।

वरुण से पहले प्रियांक शर्मा के साथ दिव्या का रिश्ता

वरुण से पहले प्रियांक शर्मा के साथ दिव्या का रिश्ता

वरुण सूद ने एक दफा इंटरव्यू में कहा था कि वह दिव्या से शादी से पहले अपना सबकुछ सेट करना चाहते हैं। घर खरीदने का दोनों का सपना है। बिग बॅास ओटीटी में भी दिव्या और वरुण का प्यार देखने को मिला। शो से बाहर आने के कुछ महीने बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर आयी। जिसके पीछे की वजह सिर्फ दोनों के बीच है। स्प्लिट्सविला 10 के दौरान प्रियंक शर्मा और दिव्या अग्रवाल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।

2017 से दिव्या ने किया करियर शुरू

2017 से दिव्या ने किया करियर शुरू

शो से बाहर आने के बाद प्रियंक शर्मा बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट बन गए। बिग बॅास में प्रियांक शर्मा को बेनाफ्शा सूनावाला से प्यार हो गया। दिव्या ने बिग बॅास में जाकर प्रियांक के साथ ब्रेकअप किया। दिव्या अग्रवाल ने 2017 से अपना टीवी करियर शुरू किया। इसी दौरान टीवी शो से उन्हें लव लाइफ मिली और दिल भी टूटा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X