Divya Agarwal: शादी की खबरों के बीच दोस्तों संग गोवा में बैचलरेट पार्टी करती नजर आई एक्ट्रेस, तस्वीरें

Divya Agarwal: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल कुछ ही दिनों में मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी रचाने जा रही हैं। अब हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा गया है कि एक्ट्रेस गोवा में अपने दोस्तों संग बैचलरेट पार्टी कर रही हैं।
शादी से पहले दिव्या ने गोवा में की पार्टी-
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब दिव्या अग्रवाल ने शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा में बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। दिव्या अपने दोस्तों के साथ गोवा में हैं और शादी से पहले अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
हाल ही में, उन्होंने बैचलरेट पार्टी का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बैचलरेट पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। गोवा के क्लब में पार्टी करने से लेकर स्विमिंग पूल में मस्ती करने तक दिव्या ने ब्राइड्समेड्स के साथ फुल ऑन एन्जॉय किया।
इस दौरान एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही थीं। दिव्या की दोस्तों ने होने वाली दुल्हन के लिए एक क्रूज पार्टी का अरेंजमेंट किया था। सभी ने क्रूज जहाज में खूब मस्ती की। दोस्तों ने तो दिव्या के लिए सरप्राइज पार्टी दी ही, लेकिन होने वाली दुल्हन ने भी उन्हें एक प्यारा तोहफा दिया। एक्ट्रेस ने सभी को एक प्यारा गिफ्ट बॉक्स दिया।
दिव्या जल्द करेंगी अपूर्व संग शानदार शादी-
दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से पहले अपूर्व पडगांवकर को कुछ सालों तक डेट किया था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस की जिंदगी में प्रियांक आए। बाद में प्रियांक से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने रोडीज फेम वरुण सूद को लंबे समय तक डेट किया था।
अब दोनों शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' की विनर बनने के कुछ महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वरुण सूद से अलग होने के बाद दिव्या अग्रवाल एक बार फिर अपूर्व पडगांवकर को डेट करने लगीं। 2022 में दोनों ने सगाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications












