कौन है ये हसीना जिसके पीछे पागल हुआ तलाकशुदा क्रिकेटर, बोली- उसने मुझे ऐसे ऐसे गंदे मैसेज भेजे

Nehal vadoliya: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर फाइनल से पहले ही खत्म हो गया। टीम क्वालिफायर-2 में हार गई और ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। इसी बीच टीम के एक खिलाड़ी को लेकर टीवी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया का बयान चर्चा में आ गया है।

Nehal vadoliya

नेहल वडोलिया को क्रिकेटर करता था मैसेज

हाल ही में एक पॉडकास्ट में नेहल वडोलिया से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया है। इस पर उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर उन्हें मैसेज करता था। हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा है और उसका तलाक हो चुका है।

एक्ट्रेस ने बताए कैसे कैसे मैसेज किए

नेहल ने बताया कि वह क्रिकेटर अक्सर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करता था और उनकी तारीफ करता था। उनके मुताबिक, क्रिकेटर उन्हें "हॉट", "ब्यूटीफुल" और "प्रिटी" जैसे मैसेज भेजता था। हालांकि नेहल ने कहा कि उनकी तरफ से कभी बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की गई और बाद में उन्होंने उससे बात करना बंद कर दिया।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने अपने-अपने अंदाजे लगाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम लिखे। कुछ लोगों ने पूर्व और मौजूदा राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ियों का नाम लेकर सवाल भी पूछे। हालांकि अभी तक किसी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है और नेहल ने भी किसी की पहचान उजागर नहीं की है।

यह पहली बार नहीं है जब नेहल वडोलिया किसी विवाद या चर्चा की वजह से सुर्खियों में आई हों। इससे पहले उन्होंने गुजराती अभिनेता करण जोशी पर भी सोशल मीडिया के जरिए गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। उस समय उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट और वीडियो भी शेयर किए थे।

फिलहाल इस पूरे मामले पर किसी क्रिकेटर या राजस्थान रॉयल्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बातें सिर्फ कयास मानी जा रही हैं।

Read more about: nehal vadoliya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X