#Superdancer: सबको पीछे छोड़ ये बनीं सुपरडांसर की विनर
सोनी टीवी का शो सुपर डांसर के फिनाले में पांच प्रतिभागी पहुंचे है...जानिये कौन बना है सुपरडांसर का विनर किसने जीता दर्शकों समेत जजेस का दिल
सोनी पर प्रसारित हो रहे शो सुपरडांसर दर्शको द्वारा खास पंसद किया जा रहा है। कपिल शर्मा के बाद यह शो भी टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। बता दें, अब यह शो अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है।
जहां पांच अंतिम प्रतिभागी सुपरडांसर की ट्रॉफी पाने के लिए एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आयेंगे।गौरतलब है कि, फिनाले की रेस में दित्या संग दीपाली बोर्कर पुणे से, योगेश मथुरा से, मासूम गुवाहटी से लक्ष्मण पहुंचे है।

बता दें, खुद एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मथुरा के योगेश के लिए दर्शको से वोटिंग की अपील की है । बता दें,हेमा मालिनी मथुरा से सांसद है।
A video posted by vaibhav ghuge (vabs) (@vabs_perfectentertainer) on
ये पांचो कंटेस्टेंट ही सुपरडांसर का ख़िताब जीतने के लिए एक दूसरे से प्रतिद्वन्द करते दिखेंगे। ज्यादा देर ना लगाते हुए आपको बता देते है शो के विजेता का नाम।सुपरडांसर की विजेता बनी है दित्या।
शो सुपरडांसर में बतौर जज फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म निर्देशक अनुराग बासु नजर आ रहें है। फिनाले के दौरान शो में शिल्पा शेट्टी के भी एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस दी हुई नजर आयेंगी।
बता दें, यह शो सोनी पर शनिवार-रविवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications













