DiShul Wedding:राहुल वैद्य-दिशा परमार शादी के बंधन में बंधे, लंहगा-शेरवानी अबू जानी खोसला ने किया डिजाइन- PICS

राहुल वैद्य और दिशा परमार गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शांदी संपन्न हो चुकी है। मुंबई में राहुल वैद्य और दिशा परमार ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और दिशा की फैमिली के अलावा दोस्तों ने शादी में शिरकत की। सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की फोटो वीडियो भी सामने आ चुकी हैं।

राहुल वैद्य शेरवानी में काफी जच रहे हैं तो वहीं दिशा परमार शादी के जोड़े में काफी जच रही हैं। दोनों की ये जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। 16 जुलाई को परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड तरीके से दोनों ने शादी रचाई। लंबे समय से दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।

Disha Parmar marriage Photos, Rahul Vaidya Disha Parmar videos, Rahul Vaidya

राहुल वैद्य और दिशा परमार दोनों के ही शादी के आउटफिट बेहद खूबसूरत है जिसे बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किए है। अबू जानी घोसला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दोनों के आउटफिट्स की डिटेल भी दी और शुभकामनाएं भी।

दिशा परमार के लंहगे से लड़िकयों की नजरें नहीं हट रही। इस लंहगे के साथ ग्रीन ज्वैलरी और शानदार मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं राहुल ने क्रीम कलर की शेरवानी में लोगों को खुश कर दिया।

मत्थे ते चमकण गाना

मत्थे ते चमकण गाना

राहुल वैद्य का गाना भी उनकी शादी से पहले रिलीज हुआ। जिसने खूब धूम मचाई। इस गाने का नाम मत्थे ते चमकण है। जिसे खुद राहुल वैद्य ने ऐश्वर्या भंडारी के साथ गाया।

गाने की तरह दिशा और राहुल के माथे और चेहरे पर शादी की चमक देखी जा सकती है। दोनों ने जमकर पोज दिए और वेडिंग फोटोशूट करवाया।

दिशा परमार और राहुल वैद्य का वेडिंग फोटोशूट

दिशा परमार और राहुल वैद्य का वेडिंग फोटोशूट

दिशा परमार और राहुल वैद्य का वेडिंग फोटोशूट को अब तक उनके फैंस, डिजाइनर, फोटोग्राफर समेत सभी ने शेयर कर दिया है। सोशल मीडिया पर दिशा परमार और DiShul Wedding हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

राहुल ने थामा दिशा का हाथ

राहुल ने थामा दिशा का हाथ

राहुल वैद्य ने दिशा परमार का हाथों में हाथ थामे फोटोशूट करवाया। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। दोनों के चेहरे की मुस्कान उनका भी हाल जाहिर कर रही है। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे हैं।

दिशा परमार का मेकअप

दिशा परमार का मेकअप

दिशा परमार के लंहगे की तरह उनकी ज्वैलरी और मेकअप सभी शानदार लग रहा है। उनका मेकअप बेहद खूबसूरत है। दुल्हन दिशा ने एंट्री के वक्त जमकर एन्जॉय किया और मुस्कुराते हुए डांस करते हुए एंट्री की।

दिशा परमार का लंहगा

दिशा परमार का लंहगा

राहुल वैद्य की दुल्हनिया दिशा ने रेड लंहगा कैरी किया। दिशा के लंहगे के बारे में अबूजानी बताते हैं कि दिशा के रेड लंहगे के साथ पिंक दुप्पटे का कंट्रास दिया गया है। जिसपर हैवीएम्ब्रॉड्री हुई है। ये पूरा लुक रोमांटिक है।

राहुल वैद्य की शेरवानी

राहुल वैद्य की शेरवानी

राहुल वैद्य ने दुल्हनिया से मैच होने के लिए ऑफ व्हाइट शेरवानी कैरी की। जिसपर रेशम और गोल्ड कढ़ाई हुई है। इसके साथ इनर कुर्ता और चूढ़ीदार भी शामिल है। इस शेरवानी के साथ गोल्ड साफा और कमरबंध भी शामिल किया। जिस पर गोटा का काम हुआ है। वहीं राहुल वैद्य की जूती पर भी हैवी कढ़ाई की गई। इन सभी तैयारियों के बाद दूल्हा तैयार हुआ।

राहुल-दिशा की शादी की साज सज्जा

राहुल-दिशा की शादी की साज सज्जा

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की डेकोरेशन भी देखने लायक थी। हैवी फ्लावर साज सज्जा की गई। सभी बाराती इस मौके पर नाचते दिखे।

आशीर्वाद लिया

आशीर्वाद लिया

शादी संपन्न होते ही दिशा और राहुल ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। पैर छुए और रिति रिवाजों से हर रस्म को निभाया।

दीपिका पादुकोण की शादी में भी इन्हीं डिजाइनर ने आउटफिट रेडी किए थे

दीपिका पादुकोण की शादी में भी इन्हीं डिजाइनर ने आउटफिट रेडी किए थे

डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की शादी के बाद रिसेप्शन के जोड़े को भी डिजाइन कर चुके हैं। अब तक वह कई एक्ट्रेसेज के लिए ड्रेसेज तैयार कर चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री के इस कपल के लिए भी बॉलीवुड के मशूहर डिजाइनरअबू जानी संदीप खोसला ने शादी का जोड़ा डिजाइन किया।

शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं

शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं

राहुल वैद्य और दिशा परमार पूरी इंडस्ट्री शुभकामनाएं भेज रहे हैं। कोरोना के चलते शादी में सभी लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X