#Dishul Wedding: राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी, हल्दी सेरेमनी में जमकर मस्ती- फोटो वीडियो
बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार की लवस्टोरी अब शादी तक पहुंचने वाली हैं। राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। मेंहदी के बाद राहुल वैद्य और दिशा की हल्दी सेरेमनी हुई। दोनों पीले कपड़ों और हल्दी में लतपत नजर आए। दोनों की फोटो वीडियो इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं।
हल्दी के फंक्शन में परिवार व दोस्त सभी डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल वैद्य और दिशा परमार के चेहरे की मुस्कान से समझा जा सकता है कि दोनों कितना खुश हैं। कोरोना के कारण दोनों ने ही हेल्दी के फंक्शन को भी काफी सिंपल रखा है। ताकि महामारी नियमों का पालन किया जा सके। कोरोना के चलते ही कम गेस्ट भी बुलाए गए हैं।

16 जुलाई को राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक दूसरे को काफी समय डेट करने के बाद दोनों ने ही शादी का फैसला लिया। टीवी जगत की मशहूर हस्तियां राहुल वैद्य और दिशा को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
हाल में ही एक इंटरव्यू में राहुल ने बताया था कि कोरोना में शादी करना बेहद मुश्किल है। कम लोगों को ध्यान में रखते हुए बुलाना और फिर तैयारी करना ये सब काफी कठिन साबित हुआ।
अब फैंस को राहुल वैद्य की दुल्हनिया दिशा परमार का दुल्हन वाला लुक देखने का बेसब्री से इंतजार है। फैंस दोनों की इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दोनों को ही खूब प्यार फैंस ने दिया है।
बता दें बिग बॉस 14 के बाद राहुल वैद्य ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी शो में भी हिस्सा लिया। बिग बॉस से वह काफी लोकप्रिय हुए। आइए आपको दिखाते हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार की हल्दी सेरेमनी की फोटो वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications