राहुल वैद्य - दिशा परमार के DiShul Wedding Song मचा रहा इंटरनेट पर तबाही, लगातार हो रहा ट्रेंड
रियलिटी शो स्टार और मशहूर सिंगर राहुल वैद्य और एक्टर दिशा परमार 16 जुलाई को सात फेरे लेने जा रहे हैं और इससे पहले उनकी शादी का गाना मत्थे ते चमकण रिलीज़ हो चुका है। इस गाने को राहुल वैद्य ने गाया है ऐश्वर्या भंडारी के साथ और रिलीज़ होने के दो घंटे के अंदर ही ये गाना ट्विटर पर तबाही मचा रहा है।
दो घंटे पहले रिलीज़ हुए इस गाने को केवल यूट्यूब पर 50 हज़ार से ज़्यादा बार सुना जा चुका है। गाने को लिखा है सांवरी वर्मा ने और इसे रिक्रिएट किया है श्रेयस पुराणिक ने। ये गाना एक मशहूर पंजाबी लोकगीत है जिसमें राजस्थानी फ्लेवर भी जोड़ दिया गया है।

गाने के बोल है मत्थे ते चमकण वाल मेरे बणरे ते। राहुल वैद्य को पहचान मिली थी इंडियन आईडल के पहले सीज़न के साथ। इस सीज़न में राहुल भले ही तीसरे स्थान पर थे पर उन्होंने फैन्स के दिल में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद राहुल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और संगीत जगत में बड़ा नाम कमाया। शादी से पहले राहुल और दिशा, संगीत के लिए डांस रिहर्सल करते भी दिखे जिसका वीडियो एक फैन ने शेयर किया।
वहीं दिशा परमार, स्टार प्लस के शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में नकुल मेहता के साथ दिखाई दी थीं। उनके किरदार पंखु़ड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो कई सीरियल का हिस्सा रहीं। राहुल और दिशा, 16 जुलाई को सात फेरे लेने जा रहे हैं और फैन्स लगातार The DiShul Wedding को ट्रेंड कर रहे हैं।

कर चुके हैं शादी की रिहर्सल
गौरतलब है कि इससे पहले, राहुल वैद्य और दिशा परमार अपनी शादी की रिहर्सल पूरे जोश के साथ कर चुके हैं। दोनों ने साथ में एक म्यूज़िक वीडियो मधानिया शूट किया था जिसका थीम था शादी। इस गाने में राहुल वैद्य और दिशा परमार पहले ही अपने दूल्हा दुलहन लुक से सबको चौंका चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आई थी।

विराट अनुष्का की तरह रिहर्सल
दिलचस्प है कि राहुल वैद्य और दिशा परमार ने इस गाने में अपनी शादी की झलक फैन्स को ठीक वैसे ही दी थी जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मान्यवर के एक एड में अपनी शादी का ट्रेलर दिखा दिया था। राहुल और दिशा की शादी की तस्वीरों का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

जल्दी से जल्दी करनी थी शादी
राहुल वैद्य के बिग बॉस के घर से निकलते ही वो दिशा परमार के साथ शादी करने को उतावले थे। हालांकि, कोरोना के उनके सारे प्लान पर पानी फेर दिया। राहुल चाहते थे कि उनकी शादी बहुत ही भव्य तरीके से हो क्योंकि दिशा का यही अरमान था कि वो एकदम रॉयल तरीके से अपनी शादी की रस्में पूरी करें।

दिलचस्प है लव स्टोरी
राहुल वैद्य और दिशा परमार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। ये दोस्ती से प्यार में कब बदली, इसका अंदाज़ा शायद राहुल वैद्य को नहीं था। उन्हें बिग बॉस के घर में दिशा के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ था। राहुल, बिग बॉस के घर में अक्सर ही दिशा को याद करते दिख जाते थे। इसके बाद एक दिन उन्होंने दिल खोलकर अपनी भावनाओं को बयान कर दिया।

काफी समय से कर रहे थे अफेयर का खंडन
2019 में राहुल और दिशा साथ में एक म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आए। इस वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री सबको दिखाई दी लेकिन दोनों ने ही अफेयर की खबरों का खंडन कर दिया। बिग बॉस के घर में आने से पहले राहुल वैद्य ने अपने इंटरव्यू में साफ किया था कि दिशा सिर्फ उनकी दोस्त हैं और वो बिग बॉस के घर में प्यार ढूंढने आए हैं।

नेशनल टीवी पर इज़हार
लेकिन बिग बॉस के घर में राहुल ने दिशा को इतना मिस किया कि दिशा के जन्मदिम पर उन्होंने नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज़ किया। उनके इस कदम से हर कोई चौंक गया। राहुल वैद्य के फैन्स ने जब ट्विटर पर इस प्रपोज़ल को ट्रेंड करना शुरू किया तो दिशा ने ट्विटर पर ही इसकी खुशी भी ज़ाहिर कर दी और सबने उनकी हां साफ साफ सुनी।

फिर से करवाया प्रपोज़
हालांकि, दिशा ने राहुल को फिर से प्रपोज़ करवाया जब वो बैंड बाजे के साथ बिग बॉस के घर में पहुंची। उन्हें देख कर पहले तो राहुल चौंक गए लेकिन जब उन्हें पता चला कि दिशा उनसे वापस से इक़रारनामा लेने आई हैं तो राहुल ने बिना समय गंवाए उन्हें वापस प्रपोज़ किया। उनके दोस्त और सहभागी, उनके लिए काफी खुश नज़र आए।

पहली मुलाकात से बन गए थे दोस्त
राहुल वैद्य और दिशा परमार की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई और वहीं से दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद राहुल और दिशा की दोस्ती आगे बढ़ी और दोनों साथ में काफी समय बिताने लगे। लेकिन फिर भी उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित रखा था।

सात फेरों का इंतज़ार
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार अकसर अपने दोस्तों अली गोनी और जैसमीन भसीन के साथ डबल डेट पर दिखाई दे जाते थे। फैन्स केवल इनकी शादी की तारीख के एलान का इंतज़ार कर रहे थे। और अब आखिरकार, वो दिन आ चुका है, फैन्स को इंतज़ार है तो बस राहुल की दुलहनिया से मिलने का।
The final rehearsal ❤️❤️ for the D day. @rahulvaidya23 @disha11parmar #RahulVaidya #RKVians #DishaParmar #Dishul #TheDisHulWedding pic.twitter.com/XOJaw0WIYd
— sreelakshmi premraj (@SreePremraj) July 15, 2021


Click it and Unblock the Notifications












