फुल एक्शन + हंगामा : इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंची 'ढिशूम' की टीम
आने वाली फिल्म ढिशूम की टीम इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में जुटी हुई है। बुधवार को फिल्म के लीड स्टार्स जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्म का प्रमोशनल एपिसोड टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर शूट किया। इस मौके पर तीनों स्टार्स ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देकर ग्रांड एंट्री की।

जॉन और वरुण यहां जय-वीरू स्टाइल में ब्रोमांस करते दिखे। इस टीवी शो के सेट पर जैकलीन डिजाइनर ग्रे वन शोल्डर टॉप और पेंट्स में स्पॉट की गईं। वहीं वरुण धवन सूट पहना तो जॉन ने ब्लू टी-शर्ट और कार्गो पेंट्स में दिखाई दिए। बता दें, रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी 'ढिशूम' 29 जुलाई को रिलीज होगी।
Divek wedding : एक ऐसी शादी जिसने सुपरस्टार से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी!
रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ढिशूम' से पहले रोहित 'देसी बॉयज' फिल्म को डायरेक्टर कर चुके हैं। रोहित धवन की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम और वरुण धवन पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दें यह पहली बार है जब वरुण धवन अपने भाई रोहित धवन की फिल्म में काम करने जा रहे है।
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications