..................... Disha Vakani's father Bhim Vakani passes away at the age of 84 - Hindi Filmibeat

Bhim Vakani Death: दया भाभी के घर पसरा मातम, नहीं रहे दिशा वकानी के पिता, इस उम्र में दुनिया से ली विदा

Disha Vakani Father Death: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दिशा वकानी के घर में इस वक्त मातम पसरा है। खबर है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां, भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Disha Vakani

दिशा वकानी के फैंस उनकी क्षति के बाद काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो काफी समय से भीम वकानी बीमार चल रहे थे और उनका इलाज हो रहा था।

लंबी बीमारी के बाद आज वो इस दुनिया से विदा लेकर चले गए। भीम अक्सर दिशा के साथ कई मौंकों पर नजर आते थे और हर बेटी की तरह दिशा अपने पिता के काफी करीब थीं।

कब होगा अंतिम संस्कार

दिशा वकानी की पिता के निधन के बाद उनके करीबी और परिवार वाले घर पहुंच रहे हैं और अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है। सामने आई जानकारी की माने तो दोपहर करीब 2:30 बजे अंतिम यात्रा घर से निकलेगी। भीम को अहमदाबाद के थलतेज श्मशान घाट ले जाया जाएगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा। दिशा वकानी ने फिलहाल अपने पिता के निधन के बाद किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टारकास्ट भी दिशा वकानी के पिता के निधन के बाद अपना शोक संदेश पहुंचाती हुई दिखी है।

कौन थे भीम वकानी?

भीम वकानी भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और वो एक शानदार एक्टर थे। दिग्गज अभिनेता लगान, स्वदेस और लज्जा जैसी फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि उनके फैंस भी निधन के बाद से लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। भीम वकानी कई सालों से एक्टिंग से दूर थे और घर पर ही थे। उनके निधन के बाद इंड्स्ट्री ने एक शानदार अभिनेता खो दिया है।

Read more about: disha vakani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X