दया बेन से लेकर तारक मेहता तक, इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स ने अचानक छोड़ा TMKOC

tmkoc

टीवी पर जिन शो को सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला है, उनमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रमुख है। यह शो कॉमेडी होने के साथ-साथ जिंदगी की सीख भी देता है। साल 2008 में शुरू होने के बाद से ही यह शो लगातार अपने दर्शकों को गुदगुदा रहा है। प्रोड्यूसर असित मोदी के इस शो के हर किरदार चाहे जेठालाल हो या फिर टप्पू, दया बेन हो, हाथी भाई, तारक मेहता या फिर भिडे भाई, हर एक किरदार को लोग पसंद करते हैं। इन किरदारों को निभाने वाले कलाकार भी लगातार अपने फैंस का प्यार पाते रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में इस शो में कई बदलाव आए हुए हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। कई स्टार्स ने इस शो को अचानक छोड़ दिया है और उनकी जगह नये एक्टर ने ली है।

आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने अचानक इन शो को छोड़ा है :

शैलेश लोढ़ा :

शैलेश लोढ़ा :

शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा लंबे समय से इस शो से जुड़े हुए थे। लेकिन जब अचानक उन्होंने शो को छोड़ने का अनाउंस किया तो यह उनके और शो के फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। हाल ही में एक इवेंट के दौरान शैलेश लोढ़ा ने कहा, "कोई भी प्रोड्यूसर एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता है। वह एक बिजनेसमैन हैं। अगर कोई भी बिजनेसमैन मेरे अंदर के एक्टर और कवि पर हावी होने की कोशिश करेगा तो मैं उसका विरोध करुंगा।"

दिशा वकानी :

दिशा वकानी :

शो में दया भाभी का आइकॉनिक किरदार निभाने वाली दिशा वकानी जब प्रेगनेंट हुई तो उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था। उनकी जगह अभी तक कोई एक्टर नहीं आ सका है। हालांकि बीच में कई बार दिशा वकानी के शो में वापस लौटने की खबर सुर्खियों में आयी लेकिन वह अभी तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस नहीं लौटी हैं।

नेहा मेहता :

नेहा मेहता :

तारक मेहता की पत्नी एटीएम यानी अंजली तारक मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने भी अचानक शो से अलग होने का फैसला ले लिया था। नेहा को जब लगा कि अब इस शो से आगे बढ़ने का समय आ गया है तो उन्होंने शो से अलग होने में ही अपनी भलाई समझी। हालांकि यह भी सुगबुगाहट हुई थी कि नेहा मेहता ने पेमेंट ड्यू होने की वजह से TMKOC को अलविदा कहा।

राज अनादकट :

राज अनादकट :

भव्य गांधी के TMKOC छोड़ने के बाद राज अनादकट टप्पू का किरदार निभा रहे थे। लेकिन वह लंबे समय तक इस किरदार में नहीं रहे और जल्द ही राज ने भी शो को अलविदा कह दिया। हालांकि राज ने शो को क्यों छोड़ा इसके वजहों का खुलासा नहीं हो सका।

मोनिका भदौरिया :

मोनिका भदौरिया :

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने भी अचानक इस शो को छोड़ने का फैसला ले लिया। कहा जाता है कि मोनिका ने शो के लिए उनके पैसे बढ़ाने की मांग रखी थी लेकिन मोनिका हमेशा से ही इन दावों का खंडन करती रही हैं।

गुरुचरण सिंह :

गुरुचरण सिंह :

लॉकडाउन शुरू होने से पहले तक गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाया था। लॉकडाउन के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। बताया जाता है कि उन्होंने भी कुछ निजी वजहों से ही इस शो में काम ना करने का फैसला लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X