Disha Vakani Bigg Boss: 65 करोड़ में भी नहीं मानी दयाबेन! एक झटके में ठुकरा दिया भाईजान का न्यौता?

Disha Vakani Bigg Boss 18: सुपरस्टार सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है। दर्शकों में भी इस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिवील नहीं की गई है और सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट इस बार पार्टिसिपेट करने वाले हैं।
लेकिन अब इसी बीच बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल खबर है कि दिशा वकानी को भी इस शो के लिए कांटेक्ट किया गया था। बता दें कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 2017 में ही छोड़ दिया था और मैटरनिटी लीव पर चली गई थी। इसके बाद उन्होंने शो को दोबारा ज्वाइन नहीं किया।
लेकिन कुछ रिपोर्टर्स की माने तो आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान के बिग बॉस 18 का ऑफर दिशा वकानी को मिला था और उनको इसके लिए 65 करोड रुपए ऑफर किए गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। बताया तो यह भी गया कि बिग बॉस के मेकर्स ने किसी भी सेलिब्रिटी को अभी तक इतना बड़ा ऑफर नहीं दिया।
टेलीअपडेटर की रिपोर्ट की माने तो दिशा वकानी को कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है और इसके बावजूद भी उन्होंने कभी भी इसके लिए हामी नहीं भरी। बिग बॉस 18 के लिए भी उनको 65 करोड़ का ऑफर मिला और इस बार भी उन्होंने मना कर दिया।
अगर हम बिग बॉस 18 के कंटेंस्टेंट लिस्ट की बात करें तो आपको बता दें कि अभी तक निया शर्मा का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। इसके अलावा करणवीर मेहरा से लेकर नायरा बनर्जी और शोएब इब्राहिम जैसे कलाकारों का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि यह तो 6 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि कौन-कौन से सितारे शो में शामिल होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications















