तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौट सकती हैं दिशा वकानी, दयाबेन को लेकर बड़ा फैसला !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी कि दिशा वकानी की वापसी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आयी कि दिशा वकानी ने एक बार फिर से शो पर वापसी करने के लिए कुछ शर्त चैनल और मेकर्स के सामने रखी है।
जिसके कारण एक बार फिर से दिशा वकानी की एंट्री पर मेकर्स विचार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिशा ने शो पर वापसी करने के लिए कम काम करने का फैसला लिया है। ताकि वह अपने परिवार का साथ समय बिता सके।

लेकिन मेकर्स का मानना है कि एक कलाकार की इच्छा को मानना बाकी के कलाकारों के साथ गलत होगा।ऐसे में मेकर्स दूसरी दयाबेन की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स के लिए किसी और को दयाबेन के किरदार में कास्ट करना आसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications