फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सालों बाद 'तारक मेहता..' में वापसी करेंगी 'दयाबेन' दिशा वकानी

Disha Vakani

Disha Vakani: टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, सीरियल की दयाबेन मतलब दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी कर रही हैं। स्पेशल इवेंट में शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया गया था उस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की है।

तारक मेहता को लेकर नया अपडेट-

शो'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सिटकॉम ने हाल ही में टीवी पर 15 साल पूरे किए हैं। वहीं इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है, खासतौर पर 'दयाबेन' या 'दया भाभी' का किरदार तो शो का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर रहा है।

हालांकि कई सालों से ये किरदार शो से गायब है, दरअसल तारक मेहता में 'दयाबेन' का रोल प्ले करने वाली टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी ने सिटकॉम से मैटरिनीटी ब्रेक लिया था। तब से फैंस उनकी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

शो में दयाबेन की हुई वापसी-

तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टारडम की नई ऊंचाइयों पर पहुंचता है और जैसे ही शो ने पंद्रह साल पूरे किए इस शो के मेकर असित मोदी ने फैंस को गिफ्ट भी दे दिया। दरअसल असिल मोदी ने सभी की फेवरेट दिशा वकानी की शो में वापसी कंफर्म कर दी है।

एक स्पेशल इवेंट में शो की खूबसूरत जर्नी का रिकैप दिखाया गया था उस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी के कमबैक की अनाउंसमेंट की। असित मोदी ने इस दौरान कहा एक कलाकार जिसे कोई नहीं भूल सकता वह है 'दयाबेन', जिसका किरदार दिशा वकानी ने निभाया है।

उन्होंने खुलासा किया कि फैंस दिशा के शो में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वह जल्द ही शो में वापसी करेंगी। हालांकि दिशा वकानी के टेलीविजन पर वापसी की खबरें और दावे छह साल से चल रहे हैं लेकिन इस बार असित मोदी ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X