तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए बुरी खबर, 6 महीने में दयाबेन का किरदार खत्म shock !
तारक मेहता जहां टीआरपी पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए रखा है। लेकिन कहीं ना कहीं दयाबेन की कमी शो में साफ दिखाई दे रही है। हालांकि यह शो लगातार टॅाप 10 शो में अपने नए ट्विस्ट को लेकर बना हुआ है।
ताजा जानकारी के अनुसार इस शो की सबसे पसंदीदा कलाकार दयाबेन अब फैंस को कभी नहीं दिखाई देंगी। मिली जानकारी के अनुसार दिशा वकानी यानी कि दयाबेन शो में आने के लिए साफ तौर पर इंकार कर चुकी हैं। वह अपना ज्यादा समय एक साल की बेटी स्तुति को देना चाहती हैं।

आपको बता दें कि मेकर्स ने सितंबर में कमबैक सीक्वेंस की शूटिंग भी की थी। जिसका वीडियो भी लीक हो गया था।यहां तक कि नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में भी दयाबेन का कमबैक प्लान किया गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।


Click it and Unblock the Notifications