तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए बुरी खबर, नहीं होगी दयाबेन 'दिशा वकानी' की वापसी !
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए बेहद बुरी खबर सामने आयी है। बीते एक महीने से इस बात की चर्चा है कि तारक मेहता की दयाबेन शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा था कि उन्होंने शो के निर्माता असित मोदी को खुद संपर्क कर शो में वापसी की अपनी बात तय की है।
जुलाई से शो में उनकी वापसी होने की खबर सामने आ रही थी। हालांकि अब एक वेबसाइट ने दावा किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वेबसाइट की रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा वकानी ने वापसी के लिए कुछ शर्त रखी थीं, जिसे मेकर्स ने मानने से इंकार कर दिया है।

खबरों के मुताबिक वह एक दिन में केवल कुछ घंटे शो की शूटिंग करना चाहती थीं, साथ ही वह ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार को देने के लिए विचार कर रही थी, जो कि मेकर्स के लिए मुमकिन नहीं लग रहा है। इस वजह से अब मेकर्स ने दयाबेन यानी कि दिशा वकानी को रिप्लेस करने का मन बना लिया है।
खबर है कि दयाबेन के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि टीवी की इन टॅाप स्टार्स का नाम दयाबेन के लिए फाइनल किए जाने की चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications